Hindi News Club (ब्यूरो) : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तरी भारत में कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है। आज शाम तक कई राज्यों में तगड़ी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान व दिल्ली में होगी भारी बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में (Delhi Weather 20 July 2024) उमस का प्रकोप जारी (Humidity continues in Delhi) है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक (Today Weather Forecast )मौसम करवट लेगा। इससे दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में भी सुबह तक (Weather Update)भारी बारिश हो सकती है।
अधिक तापमान के कारण आ सकती बरसात
हालांकि करीब 15 दिन पहले दिल्ली में लबालब बारिश हुई थी। उसके बाद तापमान बढ़ने से फिर से उमस ने सताना शुरू कर दिया है। देश के अधिकतर राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश (moosaladhar barish) हो रही है, वहीं दिल्ली में लोग (Delhi Weather Forcast 20 July 2024) बारिश के लिए तरस रहे हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। शनिवार शाम को यहां भारी बारिश हो सकती है।
बिहार व उत्तर प्रदेश में यह है स्थिति
बिहार (Bihar Weather Forcast 20 July 2024) और उत्तर प्रदेश में (UP Weather Forcast 20 July 2024) बादल जमकर बरस रहे हैं। शाम तक फिर यहां मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की ओर से यहां रुक-रुककर बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
उमस से लोग बेहाल
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। साथ लगते राज्यों में उमस का दौर जारी है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी कई जगह हुई है। जिस वजह से लोगों को उमस और गर्मी (humidity and heat) से बेहाल होना पड़ा। अधिक तापमान के कारण यहां बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार औसत रूप से दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना रहा।
यूपी में दो दिन बाद मानसून पकड़ेगा स्पीड
फिलहाल यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी (monsoon slows down) है। यहां पर दो दिन बाद सोमवार से मानसून स्पीड पकड़ सकता है। यूपी में कई जगह बारिश (Rain at many places in UP) हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कल बरेली, झांसी, गोरखपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, भदोही, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया आदि कई जिलों में बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड वालों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में (Uttarakhand Weather 20 July 2024) एक बार फिर मूसलाधार बरसात हो सकती है। इसके लिए पहले ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से यहां के चार जिलों में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में चार दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी (heavy rain warning) दी गई है। बारिश के कारण यहां कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
पूर्वी राज्यों में ये हैं हालात
देश के पूर्वी राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां पर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। असम में शुक्रवार को बाढ़ (Assam Weather 20 July 2024) के हालात में कुछ सुधार हुआ है और प्रदेश में कई जगह जलस्तर घट रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी बारिश का सिलसिला थम सकता है। इससे बाढ़ प्रभावित जिलों जैसे कामरूप, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, ग्वालपाड़ा, शिवसागर, कछार, धुबरी, करीमगंज, नलबाड़ी, नागांव, धेमाजी और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में राहत मिलेगी।