Hindi News Club (ब्यूरो)। बिहार (Bihar weather update) में पिछले काफी दिनों से मानसून एक्टिव है। जिसके चलते बारिश हो रही है। लेकिन अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर सीमांचल और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण बिहार (Bihar ka Mausam) में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।
बिहार में बदलने वाला है मौसम -
वर्तमान में अरब सागर के उत्तर-पश्चिम में एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना के पास मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जिससे बिहार में मौसम का यह मिजाज देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।
कहां-कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को दक्षिण पश्चिम बिहार के रोहतास, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पटना (Patna Mausam), गया और बगलपुर सहित दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, सिवान और सारण सहित उत्तर बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर 2।5 मिमी से लेकर 15.5 मिमी तक हल्की बारिश की संभावना है।
कैसा रहेगा कल का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान (aaj ka temperature) 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधि कमजोर रही। राज्य के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक तापमान छपरा में 34.8 दिरी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका और मोतिहारी में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।