Business Idea : इन पेड़ों की खेती से होगी लाखों करोड़ों की आमदनी

Tree Farming - किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपना रहे हैं। जहां उन्हें तगड़ा मुनाफा मिल रहा है। जी हां, आप सही सुन रहे हैं। अन्य फसलों के मुकाबले पेड़ों की खेती से डबल कमाई की जा सकती है और लागत भी बहुत कम आती है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Business Idea : इन पेड़ों की खेती से होगी लाखों करोड़ों की आमदनी

Hindi News Club (ब्यूरो)। भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। लेकिन कृषि रिस्की क्षेत्र है, जिसमें मुनाफा फसलों की खेती, मौसम और बिक्र पर निर्भर करती है। वहीं, अब बढ़ती महंगाई के इस दौर में किसानों को फसलों का अच्छा भाव नहीं मिल पाता है। 

ऐसे में किसानों को फसलों की खेती में बदलाव करने की जरूरत है।  अगर इन पेड़ों की खेती में हाथ आजमाया जाए तो तगड़ा मुनाफा पा सकते हैं। आज हम पॉपुलर पेड़ की खेती (Poplar Tree Farming) के बारे में बताने जा रहे हैं। इन पेड़ों की डिमांड सालभर रहती है। ऐसे में पॉपुलर के पेड़ों से मोटी कमाई की जा सकती है। 

 

पॉपुलर के पेड़ों की खेती  (tree farming) आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई हिस्सों में की जाती है। एशिया, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में पॉपुलर के पेड़ उगाए जाते हैं। यहां पर इन पेड़ों की लकड़की की काफी डिमांड है। दरअसल, इस पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है। जिससे इसकी डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ती जा रही है। 

 

इस तापमान में उगता पेड़

 

पॉपुलर पेड़ों की खेती (popular ped ki kheti) करने में कोई झंझट नहीं है। इसमें न ही ज्यादा पानी की जरूरत होती है और न ही मौसम में बदलाव का इनपर असर पड़ता है। दरअसल, पॉपुलर की खेती के लिए पांच डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी में इसका विकास सही तरीके से होता है।

 इस पेड़ के बीच आप गन्ने, हल्दी, आलू, धनिया, टमाटर आदि को भी उगा सकते हैं। इनसे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए खेत की मिट्टी 6 से 8.5 पीएच के बीच में होनी चाहिए। अगर आप पॉपुलर के पेड़ लगाते हैं तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी करीब 12 से 15 फीट होनी चाहिए।

 

पॉपुलर पेड़ों की खेती से कितनी होगी कमाइ -

 

पॉपुलर के पेड़ों (Poplar Tree Farming tips) से बंपर कमाई की जा सकती है। इन पेड़ों को तैयार होने में 4 से 5 साल का समय लगता है। पॉपुलर पेड़ों (Poplar Farming) की लकड़ियों की कीमत 700-800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही हैं। इस पेड़ का लड्ठ आसानी से 2000 रुपये तक में बिक जाता है।

अगर आपने एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लागए हैं और इसकी ऊंचाई 80 फीट के करीब चली जाती है तो एक एक्टेयर में आसानी से 7 से 8 लाख रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले किसान इन दिनों सबसे ज्यादा पॉपुलर के पेड़ की खेती कर रहे हैं। इन किसानों को गन्ने से ज्यादा इसमें आमदनी हो रही है। इन पेड़ों की लागत भी बेहद कम है।

business idea Tree Farming Poplar Tree Farming popular ped ki kheti Poplar Tree Farming tips