Business Idea : कम समय में लखपति बना देगी इस पेड़ की खेती

अगर आपके पास खाली जमीन है और आप खेती करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको पेड़ों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे लाखों -करोड़ों रुपये में मुनाफा कमाया जा सकता है। इनकी बाजार में काफी ज्यादा मांग है। आइए जानते हैं विस्तार से -

author-image
Hindi News Club
New Update
Business Idea : कम समय में लखपति बना देगी इस पेड़ की खेती

Hindi News Club (ब्यूरो)। भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। अब खेती केवल अनपढ़ लोग ही नहीं करते हैं बल्कि पढ़े लिखे लोग भी खेती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। क्योंकि आजकल सरकारी नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है और प्राईवेट नौकरी में सैलरी बहुत कम मिलती है। जिससे अपनी सभी आर्थिक जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं।

वहीं, आज किसान खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। देश में ऐसी कई फसलें हैं जिन्हें कम लागत में तैयार कर आमदनी लाखों- करोड़ों रुपये में ली जा सकती है। इनमें से महोगनी (mahogany) के पेड़ की खेती भी एक है। महोगनी पेड़ की लड़की की डिमांड आज दुनिया में तेजी से बढ़ रही है और इसकी खेती भारत में नहीं है बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में की जाती है। आइए जानते हैं - 

 

महोगनी के पेड़ की खेती से लाखों-करोड़ों में कमाई - 

 

कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि महोगनी एक ऐसा पेड़ (mahogany ped ki kheti kaise karen) है, जिसकी खेती कर किसान मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि महोगनी की लकड़ियों की बाजारों में सबसे ज्यादा डिमांड है इसकी लड़की का  उपयोग जहाज, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है।

यह सबसे मजबूत लड़की होती है और जल्दी खराब भी नहीं होती है सालों साल चलती है। ऐसे में महोगनी की लड़की की डिमांड हमेशा बाजार में बनी रहती है। किसान के लिए सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसकी पत्तियों और बीज का उपयोग कर कमाई की जा सकती है। दरअसल, इनका उपयोग दवाइया तेल कीटनाशक बनाने में किया जाता है।


इस वजह से है लड़की की भारी डिमांड - 

 

महोगनी की लकड़ी (price of mahogany wood) लाल और भूरे रंग की होती है. यह काफी टिकाऊ होती है. इसकी लकड़ी पानी में भी जल्दी नहीं सड़ती है. महोगनी के पेड़ की लंबाई काफी हो जाती है जिसकी वजह से तेज हवाओं में इसके पेड़ गिर जाते हैं। ऐसे में इसकी खेती ऐसी जगह पर करें जहां तेज हवाएं न चलती हो। इसके पेड़ के विकास के लिए उपजाऊ मिट्टी और अच्छी जल निकासी जरूरी है। 


अगर आप महोगनी के पेड़ की खेती (mahogany ke ped ki kheti) करना चाहते हैं लेकिन जमीन कम है तो आप खेतों की मेड पर भी रोपाई करवा सकते हैं दूसरा पूरे खेत में भी पेड़ लगवा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महोगनी का पेड़ लगाने का सही समय सर्दी का होता है। क्योंकि इसे ज्यादा गर्मी और सर्दी से बचाना होता है. महोगनी के पौधे को अंकुरित और विकसित होने के लिए सामान्य तापमान की जरूरत होती है, सर्दियों के मौसम में 15 डिग्री और गर्मियों के मौसम में 35 डिग्री के तापमान में पौधे अच्छे से विकास करते हैं. किसानों के लिए यह खेती लंबे समय के लिए इंवेस्टमेंट होती है। दरअसल, महोगनी के पेड़ों को पूरी तरह तैयार होने में 12 साल लगते हैं। इस खेती से एक दो साल में मुनाफा नहीं लिया जा सकता है। 


1 हजार रुपये किलो बिकते हैं बीज - 


मोहगनी पेड़ों की लकड़ी तो कीमती है ही, इसके साथ ही इसके बीज की बाजार में तगड़ी डिमांड है जिसके कारण बीज (price of mahogany tree seeds) 1 हजार रुपये किलो तक बिकता है। मोहगनी के एक पौधे से पांच किलों तक बीज मिलता है। इसके बीजों और फूलों का इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने में होता है।

business idea Business Idea ki news mahogany ped ki kheti kaise karen mahogany ke ped ki kheti