Cactus लगाकर बटोर लें रुपये, हमेशा रहती है इसकी डिमांड

Cactus Ki Kheti : आमतौर पर लोग समझते हैं कि कैक्टस किसी काम नहीं आता, लेकिन यह बहुत काम का पौधा है। इसका उपयोग कई तरह की दवाएं बनाने में किया जाता है। इसकी खेती करके आप मोटी कमाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी खेती कैसे करें।

author-image
Hindi News Club
New Update
Cactus लगाकर बटोर लें रुपये, हमेशा रहती है इसकी डिमांड

Hindi News Club (ब्यूरो) : कैक्टस एक ऐसा पौधा है जिसका उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाए तो यह आपको लखपति बना सकता है। कई चीजों में उपयोग किए जाने के कारण मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा रहती है। व्यावसायिक तौर पर इसकी खेती (Cactus Cultivation) की जाए तो यह आपके लिए धनकुबेर साबित हो सकता है। कैक्टर का उपयोग चमड़ा बनाने के अलावा बहुत सी दवाइयां बनाने में भी किया जाता है।

 

बिना कांटों वाला कैक्टस उगाएं


​कैक्टस को नागफनी भी कहा जाता है। इसकी व्यावसायिक खेती के लिए अपुंशिया फिकस-इंडिका सबसे मशहूर किस्म है। इस पौधे में कांटे नहीं होते हैं और यह कम सिंचाई वाले क्षेत्रों में आसानी से उगाया जा सकता है, यानी इसकी खेती में पानी की जरूरत (Cactus Ki Kheti kaise kre)बहुत कम होती है। इस तरह से यह पौधा कम लागत में अधिक इनकम देता है।


इन चीजों में होता है उपयोग


कैक्टस की सबसे बड़ी खूबी (Cactus Ka Upyog) यह होती है कि यह कम पानी वाले क्षेत्र में उगने के बावजूद खुद पानी का अच्छा श्रोत (Cactus Ka Upyog kaha hota h) होता है। यह गर्मियों में पशुओं को गर्मी और निर्जलीकरण से बचाता है। इसके अलावा, सौंदर्य प्रसाधनों जैसे तेल, शैंपू, साबुन और लोशन में भी कैक्टस का बहुत ज्यादा उपयोग (Uses of cactus) किया जाता है।

 

इस मौसम में करें रोपाई


अगर आप कैक्टस की खेती (Cactus Ki Kheti krne ka tareeka) करना चाहते हैं तो इसके लिए बरसात का मौसम सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है। बरसात में कैक्टस की रोपाई की जाती है और खारी मिट्टी में भी इसकी खेती संभव है। यह पौधा तैयार होने में भी ज्यादा समय नहीं लेता। केवल 5-6 महीनों में ही कैक्टस पौधा तैयार हो जाता है। इस पौधे की पहली कटाई एक मीटर की ऊंचाई होने पर की जाती है।

 

कारोबार करके कमाएं रुपये


इसका इस्तेमाल कई तरह से होता है आप इसका कारोबार (Cactus Ka karobar) करते हुए इसे बेच सकते हैं। फैशन इंडस्ट्री में इससे बने लेदर की काफी अधिक मांग है। कई चीजों में उपयोग होने के कारण इसकी डिमांड बनी रहती है। ये किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक है।

business idea how to start a business Business Idea ki news Business with low investment Food Business Cactus Ki Kheti Cactus Ki Kheti kaise kre Cactus Ki Kheti krne ka tareeka