Delhi Ka Mausam : दिल्ली में अगले कई दिनों तक होगी बारिश

देश भर में बीते काफी दिनों से बारिश का दौर चल रहा है और यह अभी रूकने वाला नहीं है। हाल ही में मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले कई दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं -

author-image
Hindi News Club
New Update
Delhi Ka Mausam : दिल्ली में अगले कई दिनों तक होगी बारिश

Hindi News Club (ब्यूरो)। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है। क्योंकि मॉनसून ट्रफ एक बार फिर दिल्ली (delhi Mausam update) के आसपास से गुजर रहा है, जिससे राजधानी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञानिकों (Weather Update) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहे लो प्रेशर सिस्टम से मॉनसून (monsoon update) सिस्टम को काफी ह्यूमिडिटी मिल रही है। इसलिए आगामी दिनों में दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। 

तापमान में आएगी गिरावट 


दिल्ली में बारिश होने से तापमान (Aaj ka temperature) में गिरावट आएगी। जिससे पिछले काफी दिनों से उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों को राहत की सांस मिलेगी। देश भर में दोबारा से मानसून (Monsoon Update) सक्रिय होने से अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई है। लेकिन सितंबर की भी शुरुआत बारिश के साथ हो रही है, जो किसानों और सामान्य जनता के लिए अच्छा संकेत है। 


IMD ने जारी की एडवाइजरी - 


दिल्लीवासियों के लिए यह समय सावधानी बरतने का भी है। बारिश के दौरान ट्रैफिक की समस्या, जलभराव जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होगी। यहां तक कि राजधानी के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। 

 

दिल्ली का मौसम्र


दिल्ली में आज यानी 2 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 6 सितंबर के बीच दिल्ली में मध्यम से तेज गति की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

 

नोएडा का मौसम 

दिल्ली से सटे नोएडा (Noida Mausam) में आज 2 सितंबर से 6 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान (Noida temperature) 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।  

delhi ka mausam Mausam Update delhi weather forecast today mausam update latest mausam update