delhi mausam : दिल्ली वालों जान लो अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

weather update : अगस्त का महीना शुरू होने वाला है लेकिन गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर भारत में मानसून सुस्त चल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

author-image
Hindi News Club
New Update
दिल्ली वालों जान लो अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Hindi News Club (ब्यूरो)। today mausam update - देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। पिछले काफी दिनों से गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। 
दरअसल, दिल्ली (delhi mausam update) में बुधवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। जहां आज बुधवार को शाम 5 बजे तक तेज धूप देखने को मिले, लेकिन शाम 6 बजे के आसपास एंड्रयूज गंज, साउथ एक्स, मूलचंद, समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में एक बार फिर से मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आज भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 

IMD ने बताया अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम - 

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) ने दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई, जिससे शहर की उमस भरी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। राजधानी में न्यूनतम तापमान (delhi tempreature) 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो मौसम के औसत से 3.3 डिग्री अधिक है। IMD के अनुसार, सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

हरियाणा और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

मौसम विभाग  (IMD Weather update) ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (rajasthan ka mausam)  और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में हल्की/भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, IMD ने हरियाणा (haryana mausam) के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के रोहतक, झज्जर, जींद, पलवल, नूंह, झुंझुनू और नारनौल में भारी से भारी होने का अनुमान है। 

aaj ka mausam delhi ka mausam Mausam Update kal ka mausam aaj our kal ka mausam Delhi-UP ka kal ka mausam