Delhi Ka Mausam : दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam - एक दो दिन से दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। काफी जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं -

author-image
Hindi News Club
New Update
Delhi Ka Mausam : दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

Hindi News Club (ब्यूरो)। उत्तर भारत में मानसून (Monsoon Update) का दौर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई थी। जिसके बाद से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली (delhi today mausam) वालों को राहत की खबर दी है। राजधानी में आज झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं सुबह  मयूर विहार और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग  (IMD Rain Alert) ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

जानिये आज दिल्ली में कितना रहेगा तापमान - 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi Ka Tempreature) 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। सुबह में मयूर विहार में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।


दिल्ली में हुई अधिक बारिश - 


दिल्ली (delhi weather update) में जुलाई में अब तक सामान्य तौर पर 173.7 मिलीमीटर वर्षा होती है। जबकि इस माह अब तक 203.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इस तरह सामान्य से अब तक 30 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक है।

 

बारिश के बाद भी दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक-


पिछले दिन वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में एयर इंडेक्स (air index in delhi) 100 से अधिक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा वायु गुणवत्ता के ऑनलाइन निगरानी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सुबह करीब दस बजे दिल्ली में एयर इंडेक्स 124 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

aaj ka mausam delhi ka mausam aaj our kal ka mausam