Delhi Mausam: दिल्ली में अगले 48 घंटे होगी बारिश, IMD का अलर्ट

Today Mausam Update - पिछले कई दिनों से मानसून की रफ्तार बढ़ी हुई है। जिसके चलते काफी जगहों पर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Delhi Mausam: दिल्ली में अगले 48 घंटे होगी बारिश, IMD का अलर्ट

Hindi News Club (ब्यूरो)। : अगस्त महीने के बाद एक बार फिर अब सितंबर महीने में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले कई दिनों से अधिकांश राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम (delhi today mausam) को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हुई। जिसके चलते तापमान (Delhi Temperature) में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में दिल्ली वासियों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली समेत हरियाणा (Delhi Haryana Weather Update) के कई जिलों में हल्की व भारी बारिश होने की आशंका जताई है। 


अगले कुछ ही घंटों में होगी बारिश - 

 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज यानी शनिवार को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसे लेकर शहर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Latest Mausam Update) का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले 48 घंटे यानी दो दिन बारिश हो सकती है। 

दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में इस बार अगस्त महीने में मानसून (Delhi Monsoon Update) ज्यादा एक्टिव रहा है। दिल्ली में अगस्त के महीने में 2 से 4 दिन छोड़कर लगातर बारिश हो रही है। जिसके चलते काफी जगहों पर पानी भर गया है। भारी बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली में  अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान (Aaj Ka Temperature) 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

 

हरियाणा में अभी और होगी बारिश - 

 

हरियाणा में बारिश (Haryana Ka Mausam) का दौर कुछ दिनों तक और चलने वाला है। पिछले एक दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश हो रही है कई जिलों में हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई है। जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ऐसे में प्रदेश वासियों को गर्मी से छुटकारा मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा (Haryana weather Update) के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

आईएमडी (IMD Mausam Update) चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में 11 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हरियाणा के तापमान (Haryana Temperature) की बात करें तो आज शनिवार को यहां अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Mausam Update today mausam update haryana ka mausam Delhi Mausam delhi NCR Mausam