Delhi Mausam : दिल्ली में मौसम का यू टर्न, जानिये 8 अगस्त तक का मौसम

Today Mausam Update - दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने यू टर्न लिया है पिछले दो तीन दिनों में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने 6 से 8 अगस्त को बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं -

author-image
Hindi News Club
New Update
Delhi Mausam : दिल्ली में मौसम का यू टर्न, जानिये 8 अगस्त तक का मौसम

Hindi News Club (ब्यूरो)। उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने से (monsoon update) बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगस्त महीने की शुरूआत भारी बारिश के साथ हुई है। कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। जिससे सड़के भी पानी में डूब गई। राजधानी (aaj ka mausam) में एक दो दिन से ही मौसम के तेवर बदले हुए हैं। आसमान में काले बादलों की आवाजाही जारी है। 
इस साल अगस्त की शुरूआत मूसलाधार बरसात के साथ हुई है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में भारी बारिश होने की संभावना है। 6 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक पूरे साल के दौरान अगस्त में सबसे अधिक बारिश होती है, लेकिन पिछले एक दो साल से ऐसा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं इस बार किस किस दिन होगी बारिश - 

अगस्त में इतने दिन होगी बारिश - 

मौसम विभाग (weather update) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में 10 से 11 दिन भारी बारिश होती है। आज महीने का तीसरा दिन है और अभी तक अच्छी बारिश हो हुई है। राजधानी में शुक्रवार को भी काफी जगहों पर बारिश हुई है। यहां पर बादलों ने कम समय में अधिक पानी गिराया है। 


शुक्रवार को पालम में 4.2 एमएम, रिज में 6.2 एमएम, आया नगर में 3.3 एमएम, मयूर विहार में 3.5 एमएम बारिश हुई। बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चली है जिसके कारण अधिकतम तापमान (tempreature update) 33.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का लेवल 74 से 100 प्रतिशत रहा।


यहां जानिये आज कैसा रहेगा मौसम - 

पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के चलते कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को काले बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 4 और 5 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री पहुंच जाएगा।


 4 से 5 अगस्त को उमस वाली गर्मी परेशान करेगी। IMD  (IMD Rain Alert) ने 6 अगस्त को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 7 और 8 अगस्त को झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान बादलों से ढ़का रहेगा। तापमान कम होकर 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।

aaj ka mausam delhi ka mausam aaj our kal ka mausam Delhi-UP ka kal ka mausam haryana ka mausam bihar ka mausam