Hindi News Club (ब्यूरो)। हरियाणा (haryana ka mausam) पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादलों की आवाजही जारी है। शुक्रवार सुबह से झिटपूट बारिश जारी है। वर्षा होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। और न्यूनतम तापमान (tempreature update) में गिरावट होने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
अगले 3 से 4 दिन कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (weather Update) ने अगले तीन से चार दिनों में वर्षा में कमी आने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, प्रदेश में अभी तक अगस्त माह में 28 प्रतिशत सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। सामान्य रूप से प्रदेश में इन 23 दिनों में 115.2 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी जो बढ़कर 147 एमएम हुई है।
तापमान में होगी गिरावट -
हिसार (hisar ka mausam) में सुबह से वर्षा शुरू हो गई थी। वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तापमान कम हो सकता है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इन जिलों में होगी बारिश -
इस दौरान मानसून (Monsoon update) ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी बनी रह सकती है।
इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा परंतु पश्चिमी हरियाणा (haryana latest weather update) के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।