/hindi-news-club/media/media_files/7ERXBpzLZWuQp3LxQ9Y4.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : अगस्त महीने में मानसून जोरों पर है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी बारिश (Weather Forecast ) से कई इलाके जलमग्न हैं। कल 9 अगस्त (9 august Weather update)को भी इन राज्यों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारे में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने हिमाचल (Himachal Ka Mausam, 9 August 2024) में तो इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वीरवार शाम को भी इन राज्यों में बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त शुक्रवार (कल का मौसम 9 अगस्त 2024)को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर बाढ़ का भी खतरा है।
यूपी, हिमाचल, बिहार के अलावा यहां भी होगी बारिश
अकेले उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam, 9 August 2024)के 66 जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग (Up weather Tommorow)के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गोवा के अलावा तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर शुक्रवार नौ अगस्त (Bihar ka mausam)को भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में मानसून ने फिर पकड़ा जोर
दिल्ली (Delhi Ka Mausam, 9 August 2024) में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार को भी दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर, जनकपुरी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। शुक्रवार को यह सिलसिला जारी रहेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सावन की झड़ी का रूप ले चुकी बारिश अभी एक सप्ताह तक रुक-रुककर होने की संभावना है।
कल इन शहरों में ऐसा रहेगा तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
दिल्ली 26 34
नोएडा 26 32
गाजियाबाद 26 33
पटना 28 34
लखनऊ 26 32
जयपुर 24 29
भोपाल 24 30
मुंबई 25 30
अहमदाबाद 25 29
जम्मू 24 32
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
यहां आंधी के साथ आएगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में कई जगह भारी बारिश से बाढ़ का अंदेशा भी मौसम विभाग ने जताया है। कुछ स्थानों पर पूरे सप्ताह के दौरान गरज-चमक और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Himachal ka kal ka mausam)ने अगले 24 घंटे में सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी है। हिमाचल में बुधवार से हो रही बारिश (हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम) के कारण मंडी में 37, शिमला में 29, कुल्लू में 26, कांगड़ा में छह, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति में चार-चार, सिरमौर में दो और हमीरपुर जिले में एक सड़क मार्ग सहित कुल 109 मार्ग बंद हैं।
अगले 24 घंटे में इन राज्यों वाले रहें सतर्क
Haryana or Punjab ka kal ka Mausam : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों की बारिश और अगले कुछ दिनों के अनुमान से बारिश से नुकसान का अंदेशा भी जताया जा रहा है। इन राज्यों के लोगों को खराब मौसम व अलर्ट के चलते सजग रहना होगा। मानसून के जोरों पर होने के कारण उत्तराखंड, असम, मेघालय और सिक्किम में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश हो सकती है। राजस्थान (Rajasthan weather Tommorow), उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक और गुजरात में बारिश के साथ ही कई जगह आंधी आने व बिजली गिरने की भी संभावना है।