KAL KA MAUSAM : इन राज्यों में होगी मूसलाधार वर्षा, अलर्ट जारी

Weather Forecast 11 August 2024 : 11 अगस्त रविवार को कई राज्यों में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। यहां पर भारी बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। कई जगह बाढ़ आने का भी खतरा है।

author-image
Hindi News Club
New Update
KAL KA MAUSAM : इन राज्यों में होगी मूसलाधार वर्षा, अलर्ट जारी

Hindi News Club (ब्यूरो) : पूरे देश में इस समय मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है। खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं। रविवार 11 अगस्त (Weather Forecast Tomorrow )को यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल सहित कई राज्यों में मौसम करवट लेगा। कल भी भारी बारिश (Weather Forecast 11 August 2024) के आसार हैं। इन राज्यों में पिछले कुछ दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश (Kal Kaha hogi Barish) ने लोगों को गर्मी से निजात जरूर दिलाई लेकिन साथ ही कई क्षेत्रों में उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है।

 

दिल्ली व यूपी में लगेगी सावन की झड़ी


सावन माह के शुरू में दिल्ली में भारी बारिश (Weather Forecast 11 August )से कई जगह जलभराव हो गया था। अब सावन के लास्ट में दिल्ली व यूपी सहित साथ लगते राज्यों में सावन की झड़ी लग सकती है। रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना रहेगा। मध्य प्रदेश व बिहार (MP Bihar Weather)में भी बारिश के कारण तापमान में गिर सकता है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान पहले की अपेक्षा और कम हो सकता है। दिन के समय पारा बढ़ेगा, जिससे बरसात हो सकती है। सुबह-शाम कई जगह बादल छाए रहने का अनुमान है।


यूपी में यह रहेगा मौसम का हाल


उत्तर प्रदेश (UP Kal Ka Mausam)में फिलहाल बारिश का दौर जारी है। बीते कई दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश हो रही है। यहां कुछ जगह बारिश के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण राज्य के नौ जिले अब भी बाढ़ (Up weather tomorrow)से प्रभावित हैं। यहां पर राहत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई लोग पानी में फंसे होने के कारण पलायन की तैयारी में हैं। बलिया, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बिजनौर, वाराणसी, बांदा, बुलंदशहर, प्रयागराज और बाराबंकी अब भी बाढ़ (UP Weather forecast)की चपेट में हैं। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बदायूं में कछला ब्रिज और बलिया जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लखनऊ, बरेली मुरादाबाद, प्रयागराज जिलों में आगामी 24 घंटों में बादल छाये रहने के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग की ओर से सावधानी बरतने की हिदायतें दी गई हैं।


हिमाचल प्रदेश में दो दिन बरसेंगे बदरा


पहाड़ी इलाकों में हालांकि कई दिनों की बारिश से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 11 व 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal ka kal ka mausam)के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी, हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं पर जोरदार बारिश से बाढ़ की आशंका (Weather news) है, इसके चलते विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। IMD ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 


राजस्थान में इन जिलों में टूट सकता है बारिश का रिकॉर्ड


राजस्थान में कई जिलों में कल (Rajasthan ka kal ak mausam)भारी बारिश का अनुमान है। यहां बारिश का वर्षों पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होगी। गुरुवार को धौलपुर में सबसे अधिक 200 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि इसके अलावा भी कई जिलों में बरसात (Weather forcaste tomorrow)ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाने का काम किया। दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कल कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कई जगह बारिश होगी। प्रदेश की राजधानी जयपुर में कई दिन से लगातार बादल छाये हुए हैं। अब पूरे प्रदेश में चार-पांच दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।


अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार (Uttar Bharat me kal ka mausam)अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली(Delhi wether tomorrow), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। भारत के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब, गुजरात, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में मध्यम बारिश हो सकती है।

kal ka mausam aaj our kal ka mausam Delhi-UP ka kal ka mausam कल का मौसम UP ka mausam delhi weather forecast Rajasthan Update News Rajasthan Mausam haryana ka mausam Rajasthan Weather kal ka mausam 11 august 2024 कल का मौसम 11 अगस्त 2024