Kal Ka Mausam : इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Weather Forecast Tomorrow: सोमवार को कई राज्यों में इंद्रदेव मेहरबान रहे। अभी कल से लेकर करीब एक सप्ताह तक और कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं अलग-अलग राज्यों में क्या रहेगा मौसम का मिजाज।

author-image
Hindi News Club
New Update
Kal Ka Mausam : इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Hindi News Club (ब्यूरो) : जुलाई के आरंभ से लेकर अब तक मानसून उत्तर भारत में पूरे जोरों पर है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों में रुक-रुककर बारिश हुई है। इससे कई सड़कमार्ग अवरुद्ध (13 august weather update) हो गए हैं तो कई जगह जलभराव (Weather Tomorrow 13 august 2024) से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड में भी (कल का मौसम 13 अगस्त 2024)कई जिलों में ऐसी ही स्थिति है। अभी इन राज्यों में सात दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अनेक जगह बिजली गिरने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका के चलते अलर्ट (Kal kaisa rhega mausam) जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार से हो रही बारिश ने लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर कर दिया है। कई जगह स्कूलों के रास्ते बाधित हो गए हैं।

 


दिल्ली में फिर बरसेंगे बदरा


दिल्ली में जुलाई से लेकर अब तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही है। कई बार तेज बारिश से यहां सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। हाल ही की बात करें तो मौसम करवटें बदल रहा है। बारिश का सिलसिला (Weather Tomorrow 13 august)जारी है। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। रविवार को बादल शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला जरूरी है। मौसम विभाग (13 august ka mausam)ने आने वाले सप्ताह के लिए भविष्यवाणी जारी की है। दिल्ली (Delhi weather news)में पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में बरसात भी होगी। कल के दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली के कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

 

मंगलवार को इन शहरों में यह रहेगा तापमान

शहर    न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान 
दिल्ली    26    32
नोएडा    26    32
गाजियाबाद    25    30
पटना    26    34
लखनऊ    27    33
जयपुर    24    28
भोपाल    23    29
मुंबई    27    31
अहमदाबाद    26    32
जम्मू    24    33
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

 


यूपी में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


यूपी में भी मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। सोमवार को भी उत्तर प्रदेश (Up weather tomorrow) में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। IMD ने प्रदेश के कई जिलों में कल और परसों दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना (Up News) जताई है।


हिमाचल प्रदेश में ये हैं हालात


हिमाचल प्रदेश (Himachal ka kal ka mausam)में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण बाढ़ से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगह लैंड स्लाइड से नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह में लगातार बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर पूरे प्रदेश (Himachal weather news) में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने मंगलवार तक चंबा, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा भी जताया है। फिलहाल की स्थिति की बात करें तो प्रदेश में बारिश से चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 338 सड़कें बंद हो गई हैं। कई रास्ते बाधित हो गए हैं। 

weather update kal ka mausam aaj our kal ka mausam Delhi-UP ka kal ka mausam tomorrows weather Delhi NCR Weather UP Weather UP Weather Update UP weather news delhi weather forecast Tomorrow Weather Forecast Tomorrow Weather Update Pune Weather mumbai weather Forecast Weather Tomorrow Today Weather Forecast weather forecast Rajasthan Weather Kal Ka Mausam 13 august 2024