Hindi News Club (ब्यूरो)। aaj ka mausam - देश के विभिन्न राज्यों में मानूसनी बारिश का दौर चल रहा है। उत्तर भारत में भी एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार से ही झमाझम बारिश हो रही है। आज सुबह भी कइ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है। वहीं, दिल्ली (delhi mausam) में भी बारिश का सिलसिल जारी है।
जानिये कहां कैसा रहेगा मौसम -
हाल ही में मौसम विभाग (weather update) ने आने वाले मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD के मॉनसूनी हवाएं मौजूदा समय प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक्टिव हैं। जिससे अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश देने को मिल सकती है।
राजस्थान में जोरदार बारिश -
राजस्थान में मानसून (Rajasthan Weather) पूरी तरह सक्रीय है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं जिलों के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। यहां आगामी तीन घंटे के लिए आइएमडी (IMD Rain Alert) ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ राजस्थान (rajasthan mausam update) के अन्य जिलों जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चूरू, दौसा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां आगामी 3 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज -
दिल्ली एनसीआर (delhi NCR mausam) में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए बारिश का 'येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकतम तापमान (aaj ka tempreature) 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को उमस भरे दिन के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।