Hindi News Club (ब्यूरो)। देश की राजधानी दिल्ली (delhi weather Update) में अगस्त महीने से बारिश हो रही है जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ है और दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। सितंबर महीने की शुरुआत भी रिमझिम बारिश हुई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग (weather Latest Update) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कई दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। सोमवार सुबह दिल्ली का तापमान (Delhi Temperature) 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। IMD के मुताबिक आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं पर बारिश होने की भी संभावना है।
12 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम-
इससे पहले रविवार को दिल्ली (Delhi Today Weather) के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से चार डिग्री कम) और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 97 से 87 प्रतिशत रहा। हालांकि, भारत मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार, 12 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।
यूपी के इन जिलों में होगी बारिश -
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून (UP Monsoon Update) की रफ्तार तेज हुई है। जिसके कारण काफी दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने 10 और 11 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के कुछ जिलों में 11 से 12 सितंबर तक भारी से भारी बारिश हो सकती है। बता दें, कि यूपी में पिछले 24 घंटों में औसतन 1.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बिहार में रुक-रुककर होगी बारिश
बिहार में भी मौसम (Bihar Mausam Today) खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 9 और 10 सितंबर को बिहार के कई जिलों में हल्की व भारी बारिश की आंशका जताई है। इसके साथ ही शहरों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 83, गुरुग्राम में 114, गाजियाबाद में 133, ग्रेटर नोएडा में 153 और नोएडा में AQI 132 दर्ज किया गया। दिल्ली की बात करें तो मुंडका में 281, आनंद विहार में 222, शादीपुर में 108, पंजाबी बाग में 141, आया नगर में 144, नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन में 127, डॉ। करणी सिंह शूटिंग रेंज 140, अशोक विहार में 144, जहांगीरपुरी में 148 और रोहिणी में AQI 148 दर्ज किया गया।