Mausam Update : दिल्ली समेत नोएडा में होगी बारिश, IMD की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam - राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आगमी दिनों दिल्ली समेत नोएडा में भी बारिश होने की संभावना है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Mausam Update : दिल्ली समेत नोएडा में होगी बारिश, IMD की भविष्यवाणी

Hindi News Club (ब्यूरो)। दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले इस बार अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई है और अब सितंबर के महीने में भी बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने आज यानी 4 सितंबर को दिल्ली (Delhi Mausam) में बारिश की संभावना जताई है और इसी के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद (Noida-Ghaziabad Ka Mausam) में भी बारिश के आसार हैं, बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट (Latest Mausam Update) के अनुसार 4 और 5 सितंबर को दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। 

IMD ने दिल्ली में जारी किया अलर्ट - 

 

आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे दिल्ली वासियों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली और मौसम कूल-कूल बना रहा। उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में भी जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली (Delhi Today Mausam) में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।

आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और 4 और 5 सितंबर को अति भारी बारिश हो सकती है, उसके बाद 6 सितंबर से बारिश का सिलसिला रूक सकता है। ऐसे में इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi Ka Temperature) 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


नोएडा में दो दिन होगी बारिश - 

 

मौसम विभाग ने नोएडा (Noida Latest Mausam Update) में अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से परेशान लोग रात को हवाओं से थोड़ी राहत महसूस कर पाए थे, लेकिन आज दोपहर के समय अचानक काले बादलों ने मौसम को ठंडा कर दिया।

क्या रहेगा तापमान

नोएडा में 5 और 6 सितंबर को तेज बारिश के आसार हैं, जबकि गाजियाबाद (Ghaziabad Weather) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गाजियाबाद में भी अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एनसीआर के निवासी अब मौसम के सुधार का आनंद ले सकते हैं और गर्मी की चुभन से राहत महसूस कर सकते हैं।

aaj ka mausam delhi ka mausam Mausam Update delhi weather forecast latest mausam update