/hindi-news-club/media/media_files/U59OXx63uC71UcZM2aYf.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : इस बार मानसून का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। पूरे देश में मानसून सक्रिय तो हो गया, लेकिन कहीं तो लोग बारिश के (Mausam Update 29July 2024) लिए तरस रहे हैं और कही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi weather today) और हरियाणा में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को भी दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं उत्तर प्रदेश (UP Weather 29July 2024), बिहार और बंगाल में हल्की बारिश तो पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में (Rajasthan Weather 29July 2024) आज पूरब से पश्चिम तक मेवाड़, वागड़ और मारवाड़ के कुछ जिलों में बहुत ही भारी बारिश हो सकती है। इनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सिरोही जिला शामिल है। वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान में सामान्य से भारी बारिश का येलो अलर्ट (yellow rain alert) जारी किया गया है।
राजस्थान में यहां पर होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। अगस्त माह के पहले सप्ताह में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां (rain activities) बढ़ेंगीं। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में बहुत भारी और आठ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इनमें भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बाड़मेर, जालोर और पाली में भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Weather 29July 2024), पूर्वी राजस्थान, गुजरात (Gujarat weather 29July 2024) क्षेत्र, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather 29July 2024), उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather 29July 2024), तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा (Haryana Weather 29July 2024), उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने की संभावना
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के इलाकों में विकसित हो सकता है। इसका प्रभाव पंजाब (punjab weather 29July 2024), हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Weather 29July 2024) और झारखंड पर हो सकता है। जिस वजह से इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। बारिश (Weather Forecast 29July 2024) का ये सिलसिला 3 अगस्त तक जारी रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।