Aaj Ka Mausam : आज दिल्ली सहित कई राज्यों में होगी भारी बारिश

Today Weather 22 July 2024 : पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आज सावन के पहले दिन दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Aaj Ka Mausam : आज दिल्ली सहित कई राज्यों में होगी भारी बारिश

Hindi News Club (ब्यूरो) : पूरे देश में मानसून मेहरबान होने के बावजूद भी दिल्ली के लोग उमस से परेशान हैं। देश में कई जगह जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) के निवासी बरसात के लिए तरस गए हैं।


मगर अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली वालों का इंतजार खत्म (Delhi weather today)होने वाला है। मौसम विभाग ने आज सावन माह के पहले दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी बारिश होने के आसार हैं।


गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत

आज सोमवार से सावन माह का आगाज हो गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, दिन में बारिश होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर एरिया में बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग (Weather forecast) की ओर से दिल्ली में अभी तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 से 24 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान औसत रूप से अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रह सकता है।


पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश 


मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि आज 22 जुलाई (Weather news 22 july 2024) को तेज हवाएं चलने के साथ-साथ उत्तराखंड, गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, गोवा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, असम, केरल, अरुणाचल प्रदेश, यूपी और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

 

यूपी में बाढ़ के हालात, जनजीवन प्रभावित 


इस मानसून में यूपी (UP weather news)में जमकर बारिश हुई है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौसम विभाग (Up weather forecast)की ओर से सोमवार को भी कई जिलों में बारिश (Up weather news)होने की संभावना जताई गई है। लखीमपुर, मुरादाबाद में कई इलाकों में 2-3 फीट तक पानी भर गया है। गोरखपुर (Up weather today) में भी हालात विकट बने हुए हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

 

भोपाल में तेज बारिश, एमपी के कई जिलों में जलभराव

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (MP weather news)में तेज बारिश के कारण कई जगह जल भराव हो गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। अनेक जगह पर रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। लोगों को आवागमन व यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को नर्मदापुरम, इंदौर, धार, खंडवा, उज्जैन और छिंदवाड़ा में भी बारिश से मौसम (Mp ka Mausam) सुहाना हो गया तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस सप्ताह यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग (Mp me aaj ka mausam)ने कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

delhi ka mausam आज का मौसम यूपी का मौसम UP weather news weather today aaj ka mausam 22 july 2024