Kal Ka Mausam : दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Weather Tomorrow, 19 August 2024 : कल दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भारी बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि रुक-रुककर हो रही बरसात से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सुहाना है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Kal Ka Mausam : दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Hindi News Club (ब्यूरो) : दिल्ली में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे आसपास के राज्यों में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल 19 अगस्त सोमवार को (Weather Forecast 19 august 2024)कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर सहित मध्य प्रदेश, बिहार (Bihar Weather Forecast 19 august 2024), उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा-पंजाब और राजस्थान (Rajasthan Forecast 19 august 2024) में भी कई जिलों में बारिश होगी।

 

पहाड़ी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी


उत्तर भारत में मानसून अब धीमा होने की ओर है, इसके बावजूद अगस्त के अंत में कई राज्यों में दो से तीन बार भारी वर्षा होने की उम्मीद है। कल सोमवार को दिल्ली सहित कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। यह दिल्ली (Delhi Weather news)के आसपास के अधिकतर राज्यों के सभी जिलों में होने की संभावना है। दिल्ली (Delhi Weather Forecast 19 august 2024) से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


दिल्ली में यह रहेगा तापमान


दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 20 से 24 अगस्त तक की बात करें तो दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात (कल का मौसम 19 अगस्त 2024)जारी रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा (Punjab haryana weather) और राजधानी चंडीगढ़ में दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। 20 से 22 अगस्त तक यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 


हिमाचल व जम्मू में यह रहेगी स्थिति


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी करीब एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। कल भी इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अगस्त के बाद दो दिन तक उत्तराखंड (Uttrakhand weather tomorrow) में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में गिलगिट बालटिस्तान की तरफ 20 से 22 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


यूपी और राजस्थान में मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा


उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस समय रुक-रुककर बारिश हो रही है। कल इन दोनों राज्यों में कई जिलों में बारिश होने तो कई जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी (UP Weather 19 august 2024)में कल मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा ही मौसम 22 अगस्त तक रहने वाला है।

 

एमपी- बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार


मध्य-प्रदेश और बिहार (Bihar Weather weather 19 ausust 2024) में अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। एमपी (Mp Weather 19 august 2024) की बात करें तो भोपाल, धार, मालवा, खंडवा, छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सतना सहित कई जिलों में हल्की बरसात होने की संभावना है। बिहार में भी अगस्त के शुरू में बारिश का सिलसिला जारी रहा। अब यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। पटना, बेगुसराय, छपरा, जमुई, बोधगया, नालंदा, मधुबनी सहित कई जिलों में कल बारिश हो सकती है। 

 

पश्चिम बंगाल व दक्षिणी भारत के इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम


IMD ने  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल (Keral weather 19 august 2024) में कल सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कुछ जिलों में बहुत खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। इसके लिए सतर्क रहने की अपील करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। केरल में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल के कोट्टायम, इडुक्की और कोझीकोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु (Taminadu weather 19 august 2024) के कई जिलों में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने की संभावना है।

 

कहां कितना रहेगा तापमान


शहर    न्यूनतम तापमान     अधिकतम तापमान 
दिल्ली    27    35
नोएडा    28    33
गाजियाबाद28    33
पटना    27    35
लखनऊ    26    32
जयपुर    26    35
भोपाल    25    32
मुंबई    27    34
अहमदाबाद26    35
जम्मू    24    33


नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।

 

weather update kal ka mausam aaj our kal ka mausam tomorrows weather Delhi NCR Weather UP Weather UP Weather Update UP weather news delhi weather forecast Tomorrow Weather Forecast Tomorrow Weather Update Pune Weather mumbai weather Forecast Weather Tomorrow Today Weather Forecast weather forecast Rajasthan Weather Bihar weather Kal Ka Mausam 19 august 2024 19 August 2024