Kal ka Mausam : कल इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Mausam Update : इस समय मानसून अपने शबाब पर है। कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। खासकर उत्तरी भारत के अधिकतर राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति दिख रही है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Kal ka Mausam : कल इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Hindi News Club (ब्यूरो) : सावन माह लगने को है, मानसून भी जोरों पर है। कई राज्यों में तो हरदम काली घटाएं छा रही हैं और लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तरी भारत (Kal kaisa rahega mausam)के राज्यों की बात करें तो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली (Haryana ka kal ka mausam) में आगामी कुछ घंटों में भारी बारिश होने के आसार हैं। IMD ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने यह जताई है संभावना


मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का सिलसिला फिर से जारी हो सकता है। दिल्ली के साथ लगते राज्यों में भी मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिन तक मूसलाधार बारिश की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली (Delhi Weather tomorrow) के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। 

 

येलो अलर्ट जारी


रविवार को दिल्ली में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आएगी। भारी बरसात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। रविवार से दिल्ली के मौसम (Delhi Weather 21 july 2024) में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रेखा करीब आने से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इससे पारा गिरने के साथ-साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 

उमस ने लोगों को सताया


शनिवार को भी दिल्ली व इसके साथ लगते इलाकों में सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी बनी रही। एनसीआर, नोएडा (Noida Weather 21 july 2024) व पश्चिमी यूपी (UP Weather 21 july 2024)के कई जिलों में दिन के समय बादल  छाए रहे। औसत रूप से यहां पर अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हवा में नमी का मध्यम- उच्च स्तर बना हुआ है। इसी के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया।

 
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों में रात के समय हो सकती है बूंदाबांदी


शनिवार शाम को बादल छाने से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब (Punjab Weather 21 july 2024), राजस्थान व एमपी (MP Weather 21 july 2024), यूपी के कई जिलों में रात के समय में बारिश की संभावना बन रही है। मौमस विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में दिल्ली वासियों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

 

दिल्ली का एक्यूआई का यह रहा स्तर


हालांकि शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी दिनभर जारी रही। इस बीच तापमान स्थिर रहा। जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एक्यूआइ लगभग 125 के स्तर पर रहा। 

kal ka mausam aaj our kal ka mausam 21 July ka Mausam Delhi-UP ka kal ka mausam