Kal Ka mausam,22 August 2024 : यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश, अलर्ट

Kal Ka mausam : यूपी में लगातार कई दिनों से मानसून एक्टिव मोड में है। इसके साथ लगते राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल 22 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Kal Ka mausam,22 August 2024 : यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश, अलर्ट

Hindi News Club (ब्यूरो) : मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। सितंबर के प्रथम सप्ताह तक यह लौट सकता है। हालांकि अगस्त में मानसून से कई राज्यों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार (Bihar weather 22 august 2024)सहित कई राज्यों में कल 22 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR weather 22 august 2024)में भी अभी बारिश का सिलसिला जारी है। हरियाणा व पंजाब (Haryana weather 22 august 2024) सहित राजस्थान (Rajasthan weather 22 august 2024)के कई इलाकों में कल बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश(MP weather 22 august 2024) व उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


यहां किया येलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Kal ka Mausam,22 august 2024) में जहां अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं IMD की ओर से उत्तराखंड (Uttrakhand weather 22 august 2024)में भी बारिश को लेकर अनुमान लगाया गया है। यहां येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि बुधवार को दिल्ली-NCR में एक दिन की बारिश (Rain alert in delhi)की बाद आज फिर से धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया और उमस बढ़ गई। राजस्थान में अचानक मौसम बदलेगा तथा 22 अगस्त को कई जिलों में बारिश (Rajasthan weather news, 22 august 2024) होने की संभावना है। इसी बीच IMD ने उत्तरी बांग्लादेश पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 2 दिनों के दौरान असम, मेघालय और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। 


दिल्ली में कल ऐसा रहेगा मौसम


दिल्ली-NCR में मौसम विभाग (Weather forecast 22 august 2024)के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश होने वाली है। IMD ने तो 22 से 24 तक दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसे लेकर एडवायजरी भी जारी की है। बता दें कि कल यानी 22 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। सुबह के समय  दिन की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है।


यूपी में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी


उत्तर प्रदेश (UP weather, 22 august 2024) में बुधवार को भी लखनऊ, बस्ती, गोंडा समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। यह सिलसिला कल भी जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने 22 अगस्त के लिए लखनऊ, गोंडा, बहराइच, अमेठी, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, सहारनपुर,पीलीभीत, बिजनौर, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद समेत कई और जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बीते कुछ दिनों में यूपी में झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। अभी भी कई नदियां उफान पर हैं और कई जगह मार्ग बंद हैं। उत्तर प्रदेश (UP weather News) में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।


उत्तराखंड व हिमाचल में बारिश का कहर जारी


उत्तराखंड व हिमाचल (Himachal ka kal ka Mausam, 22 august 2024) में बारिश का कहर जारी है। यहां कई दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है जो आफत बनी हुई है। पूरा जनजीवन प्रभावित है। यहां अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। कुछ जगह बादल फटने से कई मकानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (IMD)ने 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा,नैनीताल, और चंपावत में बारिश की संभावना जताई है व संभलकर रहने की चेतावनी (Himachal weather 22 august 2024) देते हुए एडवाइजरी जारी की है।

 

इन शहरों में ऐसा रहेगा मौसम


शहर    न्यूनतम तापमान (°C)    अधिकतम तापमान (°C)


दिल्ली    27    35
नोएडा    26    35
गाजियाबाद25    33
पटना    26    33


लखनऊ    26    31
जयपुर    26    34
भोपाल    25    32
मुंबई    26    34
अहमदाबाद26    34
जम्मू    24    32

 

 

weather update kal ka mausam aaj our kal ka mausam Delhi-UP ka kal ka mausam tomorrows weather Delhi NCR Weather UP Weather UP Weather Update UP weather news weather today delhi weather forecast Tomorrow Weather Forecast Tomorrow Weather Update Pune Weather mumbai weather Forecast Weather Tomorrow weather forecast Rajasthan Weather Bihar weather 22 August 2024