Tree Farming : इन 5 पेड़ों की खेती किसानों को कर देगी मालामाल

फसलों की खेती के बजाय पेड़ों की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। दरअसल, सबसे अच्छी बात तो यह है कि पेड़ों की खेती के साथ अन्य फसलों को भी उगाया जा सकता है यानी की कम समय में डबल मुनाफा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

author-image
Hindi News Club
New Update
Tree Farming : इन 5 पेड़ों की खेती किसानों को कर देगी मालामाल

Hindi News Club (ब्यूरो)। आज के समय में परंपरागत फसलों की खेती को छोड़कर किसान हर वक्त डिमांड में रहने वाली चीजों की खेती करने लगे हैं। कई ऐसे पेड़ हैं जिनकी लकड़ी काफी महंगी बिकती है और पूरे साल बाजार में इनकी लकड़ी की भारी डिमांड भी रहती है। इन पेड़ों की खेती कर किसान मालामाल हो रहे हैं। यदि आप भी कम लागत और कम मेहनत में ऐसी खेती करना चाहते हैं, जिससे मोटी कमाई की जा सके। आज हम आपको ऐसे 5 पेड़ों (Tree Cultivating) की खेती के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एक बार लगाने के बाद ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इन पेड़ों के केवल फल ही नहीं बल्कि पत्तियां, जड़ और छाल भी इस्तेमाल में आती है। इससे आप डबल मुनाफा ले सकते हैं। इन पेड़ों (Tree Farming) को लगाने के बाद केवल शुरूआती 2 से 3 साल ही देखभाल करनी होती है। जिसके बाद इनके जरिये केवल कमाई ही होती है। 

सफेदे का पेड़


देश के कई राज्यों में सफेदे के पेड़ की खेती (safeda ke ped ki kheti) बड़े पैमाने पर की जाती है। सफेदे का पेड़ करीब 5 से 6 साल में तैयार हो जाता है। इस पेड़ को लगाने के लिए ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती। यह सभी मौसम के अनुकूल है। हर प्रकार की जलवायु में इसकी खेती की जा सकती है। इसकी खेती कर किसान मोटा पैसा छाप रहे हैं। सफेदा की लकड़ियों का इस्तेमाल फर्नीचर, ईंधन तथा कागज का लुगदी बनाने के काम आता है। जिसके चलते इसकी लकड़ी की मांग हमेशा मार्केट में रहती है। 

शीशम का पेड़


शीशम के पेड़ की खेती (sheesham ke ped kee khetee) कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि इसकी लकड़की काफी मजबूत होती है जिसके कारण इससे फर्नीचर से लेकर, बिजली के बोर्ड, रेलगाड़ी के डिब्बे, खिड़की के फ्रेम जैसी चीजें बनाई जाती है। इस लकड़ी में दीमग नहीं लगती, इसकी लकड़ी से बनी चीजें काफी महंगी कीमत बिकती हैं। जिसकी वजह से मार्केट में इसकी मांग काफी ज्यादा है और पूरे साल रहती है। किसान शीशम की खेती खेत की मेड पर कर सकते हैं. ये पेड़ धीरे-धीरे बड़ा होता है। ऐसे में आप इसकी खेती के साथ ही और फसल कर सकते हैं। लेकिन रेतीली जमीन में इसकी सबसे अच्छी खेती होती है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए नमी वाली भूमि की आवश्यकता होती है।

 

सागवान के पेड़


सागवान के लकड़ी की गिनती (sagwan ke ped ki khetee ) सबसे मजबूत और महंगी लकड़ियों में होती है। इससे फर्नीचर, प्लाइवुड तैयार किया जाता है। इसके अलावा सागवान की लकड़ी से दवा भी बनाई जाती है। इसी वजह से बाजार में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है। कई किसान इसकी खेती करके करोड़पति बन चुके हैं। केवल एक एकड़ जमीन पर सागवान के पेड़ लगाकर लाखों की कमाई की जा सकती है। सागवान के पौधे को 8 से 10 फीट की दूरी पर लगाया जा सकता है। सागवान के लिए 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल माना जाता है. इसके लिए नमी वाले इलाके फादयेमंद होते हैं।


पॉपुलर के पेड़

 

पॉपुलर के पेड़ की खेती (popular ke ped ki kheti ) भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में की जाती है। इस पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है। इसी कारण इसकी लकड़ी बेहद महंगी होती है। इसकी खेती के लिए खेत की मिट्टी 6 से 8.5 पीएच के बीच में होनी चाहिए। अगर आप पॉपुलर के पेड़ लगाते हैं तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी करीब 12 से 15 फीट होनी चाहिए। केवल एक हेक्टेयर में पॉपुलर के लगभग 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं। केवल एक हेक्टेयर जमीन से हर साल किसान 6 से 7 लाख रुपये तक का मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

मालाबार नीम


मालाबार नीम (malabar neem ki kheti) या मेलिया डबिया इस पेड़ को कई नाम से बुलाया जाता है। मालाबार नीम के पेड़ लगाकर किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। किसानों के बीच इसकी खेती काफी लोकप्रिय है। क्योंकि इसकी खेती से जल्द मुनाफा लिया जा सकता है।  इसकी खेती के लिए भी ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती। इसमें ज्यादा खाद व पानी देने की आवश्यकता नहीं होती है। यह सभी प्रकार की मिट्टी में लगता है। यह पेड़ अन्य पेड़ों के मुकाबले तेजी से बढ़ता है। यह रोपण से 2 साल के भीतर 40 फुट तक ऊंचाई ले लेता है। मालाबार नीम के पौधे की खासियत है। इस लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर के साथ कई चीजों के निर्माण में किया जाता है। ऐसे में बाजार में इसकी लड़की की अच्छी खासी कीमत मिल जाती है। 

Sagwan Tree Farming Tree Farming Poplar Tree Farming Poplar Tree Farming tips