Auto News : दुनिया सफेद कारों की बिक्री सबसे ज्यादा, यह है कारण

White Color Based Cars : आजकल लग्जरी व एसयूवी कारों का क्रेज है। हर किसी पर इनका जादू चल रहा है। खास बात यह है भी है कि कारों में सफेद रंग की गाड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। आइये जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

author-image
Hindi News Club
New Update
Auto News : दुनिया सफेद कारों की बिक्री सबसे ज्यादा, यह है कारण

Hindi News Club (ब्यूरो) : दुनियाभर में वैसे तो अलग-अलग रंगों की कारें मार्केट में जलवा बिखेर रही हैं। हर किसी की अपनी-अपनी पसंद भी होती है। इसके बावजूद यह बात सामने आती है कि कारों के मामले में आखिर सफेद रंग ही ज्यादा क्यों चूज किया जाता है। इसके पीछे कई तर्कशील कारण भी हैं और ज्यादातर लोगों की पसंद होने के कारण भी मनोवैज्ञानिक कारण बनता है कि लोग सफेद रंग ही ज्यादा खरीदते हैं। आइये एक-एक करके इसके कारणों को जानें।

 

 

देशभर में कुल कारों में से 40 प्रतिशत सफेद रंग की

सफेद रंग की कारों को दुनिया में सबसे ज्यादा चूज किए जाने के पीछे दिलचस्प कारण हैं। देश में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी फाडा वाहनों की बिक्री के आंकड़े एकत्रित रखता है। कारों की बिक्री को लेकर हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है।

 

आंकड़ों से पता चलता है कि देश की सड़कों पर कुल कारों में से लगभग 40 फीसदी कारों का रंग सफेद है। खरीदते समय खासकर भारत में अधिकतर लोग सफेद रंग की कार को प्राथमिकता देते हैं। इसी प्राथमिकता के कारण लोगों में यह परंपरा सी बन गई है।

 

साफ-सुथरी दिखती है व साफ रहती है


सफेद रंग की कार दिखने में साफ-सुथरी लगती है। इसमें सफाई भी रहती है। एक कारण यह भी है कि इस पर कालापन या मैलापन जल्दी दिख आता है जिससे चालक इसे साफ करता रहता है। इस कारण गाड़ी सफाई नियमित तौर पर होती रहती है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि सफेद रंग गंदगी खींचता है, लेकिन कारों के मामले में ऐसा नहीं है।

सड़क पर विजिबिलिटी


सफेद रंग की गाड़ी दूर से ही सड़क पर दिखाई दे जाती है। चूंकि सड़क का रंग डार्क ग्रे या ब्लैक होता है, इसलिए इस पर सफेद रंग (सफेद कार का क्रेज क्यों है)हर मौसम में अच्छी तरह से सामने वाले को दिख जाता है। रात के समय में भी इस रंग की विजिबिलिटी दूर तक रहती है।

 

मौसम का प्रभाव


भारत में गर्मी अधिक होती है। 12 माह में से करीब 8 माह तो गर्मी के ही होते हैं। सफेद रंग गर्मी को कम अवशोषित (Why is there a white car craze) करता है, इसलिए इसी रंग को ज्यादा पसंद किया जाता है। सफेद रंग की कार गर्मी और तेज धूप में खड़ी भी रहती है तो रंग फेड होने का डर नहीं रहता। यह रंग को कार के अंदर गर्मी व धूप को जाने से रोकता है। इस वजह से कार ज्यादा समय तक ठंडी रहती है। 

 

सभ्यता व संस्कृति से जुड़ाव


भारतीय लोग सफेद रंग को शुद्धता और सरलता का प्रतीक मानते हैं । इसके अलावा सफेद रंग सकारात्मकता का संदेश देता है। यही वजह है कि ज्यादतर लोग सफेद रंग की कार को पहली पसंद बनाते हैं। देश में सफेद कारों की अधिक बिक्री (white car ka krej)के पीछे एक बड़ा कारण सांस्कृतिक महत्व का होना भी सामने आया है। 

 

बेचते समय भी मिलता है फायदा


बाजार में कई रंगों की गाड़ियां मौजूद हैं, मगर सफेद रंग की कारों की रिसेल कीमत बाकी रंगों की कारों से अधिक (india me white car ka craze )होती है। जब भी कोई सफेद रंग की कार को बेचता है तो जल्दी बिक जाती है। उसकी कीमत भी ज्यादा मिल जाती है। ऐसे में इसकी मांग भी लोगों के बीच अधिक रहती है। 

car tips car features Auto News Car Loan Tips Car Buying Guide white car ka krej Why is there a white car craze सफेद कार का क्रेज क्यों है