Car Tips : कार की सर्विस कराते समय कैसे लगता है आपको चूना

Car Care Tips : कार की सर्विस कराना कार की सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। लेकिन जब भी आप कार सर्विस के लिए देते है तो आपको मैकेनिक द्वारा हजारों का चूना लगा दिया जाता है। आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए आपको इन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

author-image
Hindi News Club
New Update
Car Tips : कार की सर्विस कराते समय कैसे लगता है आपको चूना

Hindi News Club (ब्यूरो) : कोई भी वाहन हो चाहे वो दोपहिया वाहन हो या चार पहिया, एक निश्चित समय के बाद उसकी सर्विस कराना अनिवार्य है। क्योंकि अगर आप ऐसा नही करते है तो आपके वाहन का इंजन कमजोर होने के साथ-साथ ही उसकी माइलेज भी आपको परेशान करना शुरू कर देती है। अब सावल ये उठता है कि सर्विस (cost on car service) कराने पर जो मोटा खर्चा हो रहा है वो कहीं आपके साथ धोखाधडी तो नही हो रही? आज कल मैकेनिक द्वारा वाहन के मालिक को अनावश्यक खर्च एड करके लूटने का ट्रेंड चल रहा है। जिन लोगों को पूरी जानकारी नही होती है उन्हे सर्विस के दौरान मैकेनिक द्वारा मोटा चूना लगाया जाता है। लेकिन आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने वाले है। ये टिप्स आपको वाहन की सर्विसिंग के समय में बेहद काम (car servicing tips) आएंगी। आइए खबर में विस्तार से जान लें क्या है ये टिप्स...


सबसे पहले देखें सर्विस हिस्ट्री 


अगर आप अनचाहे खर्चे से बचना चाहते है तो आपको अपने वाहन की सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड (keep service history record) रखना अनिवार्य है। इससे आप मैकेनिक द्वारा लगाए जाने वाले फालतू काम  के फालतू खर्चे से बच सकते है। 


भरोसेमंद और प्रमाणित सर्विस का करें चुनाव


अगर आप सर्विस कराने का प्लान कर रहे है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी बढिया और विश्वसनीय सर्विस सेंटर का चुनाव करना चाहिए। अगर सर्विस सेंटर ब्रांडेड और अधिकृत होगा तभी तो सर्विस के काम पर विश्वसनीयता (Reliability on service work) बनेगी। और काम भी अच्छे से होगा।


सर्विस शुरू कराने से पहले सर्विस मैन्युअल जरूर पढ़ें


जब भी आप वाहन की सर्विस कराने के लिए जाते है तो आपको एक बार तो सर्विस मैन्यूअल (service manual) पर जरूर नजर घूमानी चाहिए ताकि आपको इस बात की जानकारी रहे कि वाहन में किन पार्टस को बदलावने की जरूरत है और किन्हे नही। इससे आप अनावश्यक खर्च ये बच सकेंगे। 


चेक करें रिप्लेसमेंट पार्ट्स है असली और गुणवत्तापूर्ण 


सर्विस कराते समय सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको रिप्लेसमेंट पार्ट्स के बारे में पूरी जानकारी (Complete information about replacement parts) हो ताकि कोई मैकेनिक आपके वाहन में कोई नकली ना डाल दे। आपको ये बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि मैकेनिक असली और गुणवत्तापूर्ण पार्ट्स का ही उपयोग करे। अगर सर्विस के लिए मैकेनिक आपको मोटज्ञ तगड़ा खर्चा बता रहा है तो आपको उस पर आंख मूंदकर विश्वास नही करना चाहिए बल्कि दूसरी सलाह भी लेनी चाहिए। 


सर्विस के बाद टेस्ट ड्राइव और निरीक्षण करना न भूलें


अब अगर आपने अपनी गाड़ी की सर्विस (car service) करा ली है तो अभी भी आपको पूरी तरह से निश्चिंत नही होना चाहिए। सबसे पहले आपको गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लेनी चाहिए और ये देखना चाहिए कि जो जो समस्या आपकी गाड़ी में आ रही थी वो ठीक हो गई या नही। कोई भी छोटी मोटभ् समस्या यदि आपको लगे तो आपको उसे नजरअंदाज बिलकुल भी नही करना है। इससे आपको बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता  है। 


सर्विस की लिखित रसीद जरूर लें


अपने वाहन की सर्विस हिस्ट्री रखना बेहद जरूरी  (important to keep service history) है। हर सर्विस के बाद आपको उसकी रसीद जरूर प्राप्त करनी चाहिए जिसमें कि सर्विस की सारी डिटेल हो कि कौन सा पार्ट बदला गया है या फिर क्या क्या सर्विस हुई है। इससे एक तो आपको अगली सर्विस में सहायता मिलेगी दूसरा आप अनावश्यक खर्चे से बच जाएंगे। 


अगर आप ऊपर लिखी इन बातों का ध्यान रखते है तो कोई भी मैकेनिक आपको कभी भी चूना नही लगा सकता है और आप अपने वाहन को बेहतर जानकारी के साथ सुरक्षित और टिप-टॉप रख सकते (car care tips) है। 

car features Car Buying Guide Car AC Tips Car mileage car care tips Car care Tips in hindi car servicing tips