/hindi-news-club/media/media_files/7F1FIeI2BfTwg0Gh3Iab.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : लंबे समय से सरकारी कर्मचारी डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनके खाते में सैलरी बढ़कर आते ही पौ बारह हो जाएगी। सरकार DA को लेकर कभी भी बड़ी घोषणा कर सकती है। अनेक कर्मचारी 8Th Pay commission को लेकर भी बाट जोह रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसका गठन किया जाएगा और उनके वेतन में मोटा इजाफा होगा।
महंगाई भत्ते में इजाफा होने की चर्चाएं तेज
तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा (7th pay commission arrier )होने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्माष्टमी पर सरकार कर्मचारियों को यह गिफ्ट दे सकती है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। । महंगाई भत्ते में वृद्धि से केंद्रीय कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।
इतना बढ़ सकता DA
बता दें कि फिलहाल केन्द्रीय कर्मचारियों को पचास प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike update news) मिलता है। सरकार की ओर से महंगाई भत्ता प्रत्येक छह महीने में बढ़ाया जाता है। यही कारण था कि बजट के तुरंत बाद ही वित्त अधिकारियों की बैठक में कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाना चर्चा में आया था। यहां इस व्यवस्था को समझना जरूरी है कि वर्तमान केंद्रीय कर्मचारियों को DA का लाभ मिलता है और पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को डीआर का लाभ मिलता है। इसलिए कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
मार्च में बढ़ा था डीए
साल 2024 में मार्च माह में महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। इसे छह महीने होने को हैं। इसलिए अब डीए की कैलकुलेशन की जा रही है। जल्द ही डीए बढ़कर आएगा और कर्मचारियों की सैलरी में मोटा इजाफा होगा। केन्द्रीय कर्मचारियों को फिलहाल पचास प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA kab Badhega) मिलता है। भत्ता एक बार फिर चार प्रतिशत बढ़ाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 54% महंगाई भत्ता मिलेगा। जिससे सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
एक साथ दो तोहफे मिलने की उम्मीद
आपको बता दें कि इस साल के शुरू में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि हुई थी। इससे डीए बढोतरी का आंकड़ा 50 प्रतिशत हो गया था। जानकारों का कहना है कि इस बार बेसिक सैलरी में भी इजाफा (7Th pay commission updtae) होना तय है। यानी एक साथ दो तोहफे कर्मचारियों को दीवाली तक मिल सकते हैं। सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26000 रुपये करने की योजना बना रही है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
समझें DA की कैलकुलेशन
जानकारी के अनुसार DA और DR बढ़ोतरी अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू के 12 महीने की औसत वृद्धि के आधार पर निर्धारित की जाती है। इनता ही नहीं सुविधा के तौर पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA Hike Update news)और वेतन वृद्धि के अलावा घरेलू किराया भत्ता (HRA) भी मिलता है। यह नियोक्ता द्वारा किराए पर रहने के लिए कर्मचारी को दिया जाता है। इसे वेतन में काउंट किया जाता है।