/hindi-news-club/media/media_files/SwLTlnvheZ7da5ZMiJEV.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : जुलाई माह के रविवार यानी कल बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद अगस्त माह में भी कई दिन छुटि्टयां (Bank Holidays in August) रहेंगी। इससे आपके बैंक के जरूरी काम अटक सकते हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप बैंक के जरूरी कार्य निपटा लें। देशभर में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग बैंक बंद (bank holiday list august 2024)रहेंगे। इसकी पूरी लिस्ट (Bank Holidays list august 2024)आप नीचे खबर में देख सकते हैं।
RBI ने की छुटि्टयों की सूची जारी
हर माह बैंकों में रविवार के अलावा भी अलग-अलग दिनों में अवकाश (Bank Holidays)पड़ जाते हैं। आरबीआई हर माह इस बारे में सूची भी जारी करता है। अगस्त माह के लिए भी आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। इसे देखकर आप पूरे माह में बैंकों के कार्यदिवसों व छुटि्टयों के बारे में जान सकते हैं।
पहले की करें प्लानिंग
आरबीआई के अनुसार अगस्त में देशभर में 14 दिन अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। इस जानकारी से अपडेट होकर ही आप अगले महीने के बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करेंगे तो बेहतर रहेगा। नहीं तो आपको बैंक जाने पर छुट्टी के कारण बंद होने से परेशानी भी हो सकती है।
ये त्योहार भी अगस्त में आ रहे
रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस अगस्त माह (अगस्त में बैंकों की छुटि्टयां कब-कब हैं)में आएंगे। अगस्त में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) और जन्माष्टमी (Janmashtami) जैसे बड़े त्योहार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त का पर्व भी पूरे देश में मनाया जाएगा, इसके चलते भी पूरे देश में बैंकों की छुटि्टयां होंगी। इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार भी सारे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह भी बता दें कि अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों पर स्थानीय रूप से वहां के बैंकों में अवकाश (Bank Holidays news update) रहेगा।
अगस्त में बैंकों की छुटि्टयों का शेड्यूल
3 अगस्त - केर पूजा (Ker Puja) - अगरतला में छुट्टी रहेगी
4 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
7 अगस्त - हरियाली तीज - हरियाणा में छुट्टी रहेगी
8 अगस्त - तेंदोंग लो रम फैट (Tendong Lho Rum Faat) - गंगटोक में छुट्टी रहेगी
10 अगस्त - दूसरा शनिवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
11 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
13 अगस्त - पेट्रियट डे (Patriot Day) - इंफाल में छुट्टी रहेगी
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
18 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
19 अगस्त - रक्षाबंधन - अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगह छुट्टी रहेगी
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती - कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
24 अगस्त - चौथा शनिवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
25 अगस्त - रविवार - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
26 अगस्त - जन्माष्टमी - पूरे देश में छुट्टी रहेगी
ये सेवाएं रहेंगी जारी
आरबीआई की वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर विजिट करके छुटि्टयों की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह भी गौरतलब है कि इन सभी छुट्टियों के दिन भी आप एटीएम के जरिए कैश निकाल सकते हैं। यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग की सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।