/hindi-news-club/media/media_files/lhGq1P9zNDkWidQDEw2F.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो)। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। हाल ही में केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है। जोकि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई पेंशन योजना है, जिसे 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। योजना में न्यूनतम 10 वर्षों की सेवा के बाद ₹10,000 प्रति माह की पेंशन की गारंटी दी गई है. इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान और पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है। इसी के साथ कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है।
दरअसल, जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) की तारीख तय हो गई है। सूत्रों की मानें तो इसका ऐलान 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हो सकता है। इसे एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है।
बता दें, AICPI इंडेक्स के जनवरी से जून 2024 के आंकड़ों से साफ हो चुका है कि महंगाई भत्ते में कितना उछाल देखने को मिलेगा। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission update) के तहत सैलरी लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा। जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 फीसदी मिल रहा है। जून के महीने में AICPI इंडेक्स में 1.5 अंक की बड़ी तेजी आई थी। इससे महंगाई भत्ते के स्कोर में भी उछाल आया है।
इस बार महंगाई भत्ते में होगा इतना इजाफा
जनवरी से जून 2024 के बीच आए AICPI-IW इंडेक्स के नंबर्स से तय हो गया है कि जुलाई 2024 से कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़कर मिलेगा। जून AICPI इंडेक्स में 1.5 अंक का उछाल देखने को मिला है। मई में ये 139.9 अंक पर था, जो अब बढ़कर 141.4 पहुंच गया है। महंगाई भत्ता का स्कोर 53.36 हो गया है। इसका मतलब साफ है कि इस बार महंगाई भत्ते (DA hike latest update) में 3 फीसदी का इजाफा होगा। जनवरी में इंडेक्स का नंबर 138.9 अंक पर था, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 50.84 फीसदी हो गया था।
किस महीने कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?
Month |
CPI(IW)BY2001=100 |
DA% Monthly Increase |
Jan 2024 |
138.9 |
50.84 |
Feb 2024 |
139.2 |
51.44 |
Mar 2024 |
138.9 |
51.95 |
Apr 2024 |
139.4 |
52.43 |
May 2024 |
139.9 |
52.91 |
Jun 2024 |
141.4 |
53.36 |
तीन महीने के एरियर पर ये अपडेट
सूत्रों की मानें तो भले ही महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर के आखिर तक हो जाएगा। लेकिन, इसका भुगतान अक्टूबर की सैलरी (DA arrear latest Update) के साथ किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। ये एरियर पिछले मिल रहे महंगाई भत्ते और नए महंगाई भत्ते के बीच के अंतर (Basic Salary Hike) का होगा। अभी तक 50 फीसदी DA और DR मिल रहा है। अब बढ़कर 53 फीसदी होगा। ऐसे में 3 फीसदी का एरियर का भुगतान होगा। इसमें जुलाई, अगस्त और सितंबर शामिल होंगे।
क्या शून्य होगा महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शून्य यानि जीरो (0) नहीं होगा। महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (DA Hike calculation) चलती रहेगी। इसे लेकर कोई तय नियम नहीं है। पिछली बार ऐसा तब किया गया था, जब बेस ईयर में बदलाव किया गया था। अब बेस ईयर बदलने की फिलहाल (8th Pay Commission) कोई जरूरत भी नहीं है और ऐसी कोई सिफारिश भी नहीं है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आगे की कैलकुलेशन 50 फीसदी के आगे ही होगी।