/hindi-news-club/media/media_files/Wyir7AwE0feH5rS0Hfl3.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम आज कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। एक समय में ये एक स्टोर पर सेल्स गर्ल के रूप में काम (Finance Minister Nirmala Sitharaman story) करती थीं। कैसे राजनीति में आईं और किस तरह से महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश करते हुए दुनियाभर में नाम कमाया, इसके पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। आइये जानते हैं इनके शुरुआती करियर से लेकर अब तक राजनीतिक सफर के बारे में इस खबर में।
बजट पेश करने में बनाया यह रिकॉर्ड
इस वर्ष जुलाई माह में भारत का बजट पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट (Nirmala Sitharaman ka record) पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था। इसके अलावा, इंदिरा गांधी के बाद वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। चलिए एक बार उनके जीवन के उस किस्से के बारे में जानते हैं, जिसके बारे में देश के अधिकतर लोग नहीं जानते।
सबसे ज्यादा बार किया बजट पेश
दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां जुलाई में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया । यह बजट पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन गई हैं। एक नया कीर्तिमान उनके नाम हो गया है। लगातार सात बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री (Nirmala Sitharaman background)का नाम आता है तो वो निर्मला सीतारमण का है। ऐसा कर उन्होंने मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा, इंदिरा गांधी के बाद वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।
जानिये कैसे हुई थी करियर की शुरुआत
निर्मला सीतारमण के परिवार (Nirmala Sitharaman ki Family)में कोई राजनीति में नहीं था यानी राजनीति से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। चेन्नई के एक घराने से आने वाली निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ki education)ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विल्लुपुरम में स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने चेन्नई और तिरुचिरापल्ली से भी शिक्षा प्राप्त की। तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से उन्होंने बीए इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से 1984 में अर्थशास्त्र में एम.फिल. की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने पीएचडी के लिए दाखिला लिया, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे बीच में छोड़ना पड़ा। उनके पति लंदन में स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी करने लंदन चले गए और निर्मला सीतारमण भी उनके साथ लंदन चली गईं।
कंपनी के लिए कमाया था तगड़ा मुनाफा
लंदन में निर्मला सीतारमण एक होम डेकोर स्टोर में सेल्स गर्ल के रूप में नौकरी करने लगीं। क्रिसमस के दौरान ऐसा अवसर आया कि कंपनी के लिए इन्होंने तगड़ा मुनाफा कमाया। इस उपलब्धि पर उन्हें कंपनी की ओर से शैंपेन की एक बोतल उपहार में मिली। इसके बाद उन्होंने कुछ और कंपनियों में भी काम किया। निर्मला सीतारमण की सास परकला कलिकम्बा आंध्र प्रदेश से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं और उनके ससुर परकला शेषावतारम आंध्र प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं। यानी इनके ससुराल पक्ष का राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है। आज निर्मला सीतारमण बीजेपी सरकार में भारत की वित्त मंत्री हैं।