Property : प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये डॉक्यूमेंट

Property Knowledge - अगर आप कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले प्रॉपर्टी से जुड़े हर डॉक्यूमेंट की अच्छे से जांच करनी चाहिए। क्योंकि प्रॉपर्टी खरीदने हर इंसान के जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Property : प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये डॉक्यूमेंट

Hindi News Club (ब्यूरो)। Property Important Paper - पिछले एक-दो साल में रियल एस्टेट में तगड़ा उछाल आया है। शहरों में प्रॉपर्टी के रेट आसमान को छू रहे हैं। इसके बावजूद लोग जमकर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। लोग पुराने घर को बेचकर आधुनिक सुविधाओं वाला बड़ा और मॉडर्न घर खरीद रहे हैं। खुद का नया घर खरीदना हर इंसान का सपना भी होता है। इसके लिए जिंदगी भर की जमा पूंजी लग जाती है। वहीं, जिनके पास पर्याप्त पैसा नहीं होता है वह लोन के जरिए इस सपने को पूरा करते हैं। ऐसे में नई प्रॉपर्टी (Property News) या घर खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए वरना धोखाधड़ी होने का डर रहता है। 

 

नई प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स (important paper for property) पर नजर डाल लेनी चाहिए। जिससे आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि प्रॉपर्टी खरीदते समय किन किन कागजों की जांच-पड़ताल करने के बाद ही संपत्ति की खरीदारी करनी चाहिए। 

 

टाइटल डीड


सबसे पहले प्रॉपर्टी खरीदते समय टाइटल डीड (Property Title Deed) को जरूर चेक कर लें। क्योंकि यह वह दस्तावेज है जो संपत्ति खरीदने के बाद उसका स्वामित्व प्रदान करता है। आप किसी वकील से इसको सर्टिफाइड करा सकते हैं। मुख्य तौर पर टाइटल डीड से ये पता चलता है कि आप जो प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं वो किसी कानूनी पचड़े में तो नहीं फंसी है। उसके ट्रांसफर, डिवाइड आदि में कोई दिक्कत तो नहीं है। इस टाइटल डीड को देखने के बाद ही प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में आपको आगे बढ़ना चाहिए।

 

लोन पेपर्स क्लियर हैं या नहीं


कोई भी प्रॉपर्टी (Property Loan Papers) खरीदने से पहले आपको यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि आपकी प्रॉपर्टी पर किसी तरह का कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर है तो सौदा करने से पहले क्लियर कराना चाहिए। इसके मालिक के ऊपर इस प्रॉपर्टी की देनदारी के रूप में कुछ उधार तो नहीं है। इसकी जांच करना बेहद जरूरी है और इसको जांचे बिना आप प्रॉपर्टी खरीद के बारे में सोचें।

 Layout Papers

 

संपत्ति के लेआउट पेपर्स (Property Layout Papers) को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए और इसका नक्शा, खुले इलाके का नक्शा पास है या नहीं, इसकी सारी जानकारी ले लेनी चाहिए। बाद में किसी तरह का प्रॉपर्टी डिस्पयुट ना हो, इसके लिए आपको पहले ही आश्वस्त हो जाना चाहिए।

 NOC या अनापत्ति प्रमाणपत्र


किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले इसका अनापत्ति प्रमाणपत्र या नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (Objection Certificate) लेना बहुत जरूरी है। आप फ्लैट ले रहे हैं तो आपके लिए उसकी सोसायटी और टावर के NOC की जानकारी होनी चाहिए। 

 

 कमेंसमेंट सर्टिफिकेट


इसे कंस्ट्रक्शन क्लियरेंस सर्टिफिकेट के रूप में जाना जाता है और इसे फ्लैट या निर्माणाधीन संपत्ति को खरीदने से पहले ले लें वर्ना बाद में परेशानी हो सकती है। यहां पर आप जान सकते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़े जानकारों का इस बारे में क्या कहना है।

NoBroker.com के सह संस्थापक और सीटीओ अखिल गुप्ता का कहना है कि मौजूदा अचल संपत्ति बाजार में संपत्ति खरीदने के सभी पेशेवरों के बावजूद यह योजना हाशिए पर जा सकती है और संपत्ति की उचित कीमत (Property Rate)   से अधिक असुविधा और तनाव पैदा कर सकती है। इस संदर्भ में, संपत्ति खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य पांच प्रमुख बातें यहां दी गई हैं:


 कब्जा (ऑक्‍यूपेंसी) या ओसी प्रमाणपत्र

 

अंतिम लेकिन कम से कम, यह प्रमाण पत्र भी स्थानीय अधिकारियों द्वारा परियोजना के निर्माण के पूरा होने के बाद ही जारी किया जाता है। यह दस्तावेज प्रमाणित करता है कि संपत्ति का निर्माण प्रदान की गई अनुमतियों के अनुपालन में किया गया है। इसलिए, इस स्तर पर डेवलपर ने सभी आवश्यक पानी, सीवेज और बिजली के कनेक्शन पूरे कर लिए होंगे। यह सुनिश्चित करता है कि इमारत व्यवसाय के उद्देश्यों के लिए उपयुक्त है और संपत्ति खरीदने वाले लोगों के पास हो सकती है।

नोट -  संपत्ति खरीदना एक आकर्षक निवेश है। एक समझदार घर खरीदार होना आवश्यक है क्योंकि यह भविष्य में कानूनी बाधाओं से बचने में मदद करेगा। सुनिश्चित करें कि आप इसे खरीदने से पहले उपरोक्त सभी चीजों की जांच करने के लिए कानूनी विशेषज्ञ की मदद जरूर लेंगे।

Property Papers property dispute property rule property document Property News