Budget 2024 : किसानों की मौज, 6 हजार से बढ़कर 12 हजार होगी पीएम किस्त

Budget 2024 kaisa Hoga : इसी महीने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इससे हर वर्ग के लोगों को तगड़ी उम्मीदें हैं। सरकार किसानों के लिए बजट में बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी हो सकती है।

author-image
Hindi News Club
एडिट
New Update
Budget 2024 : किसानों की मौज, 6 हजार से बढ़कर 12 हजार होगी पीएम किस्त

Hindi News Club (ब्यूरो) : देश में नई सरकार के गठन के बाद अब केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारी है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) इसे पेश करेंगी। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के पीएम (PM Modi) बनने से देशवासियों को बजट (Budget 2024 kb aayega)से इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा उम्मीदें हैं। किसानों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि को 6,000 से बढ़ाकर 12,000 किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर पूरी स्थिति बजट पेश होने पर ही स्पष्ट हो पाएगी। 

 

महिलाओं व किसानों पर हो सकता है फोकस

 


इस बार के बजट में केंद्र सरकार किसानों और महिलाओं पर खासतौर से फोकस कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि महिलाओं के लिए फिलहाल चलाई जा रही योजनाओं के अलावा और भी योजना की घोषणा वित्तमंत्री बजट (Budget 2024 news) में कर सकती हैं।  इसके अलावा लघु-सीमांत किसानों को खुश करने के लिए पीएम किसान योजना की किस्त की राशि में भी भारी बढ़ोतरी हो सकती है। 

फिलहाल मिल रहे इतने रुपये


केंद्र सरकार फिलहाल किसानों को हर चार माह बाद 2000 हजार रुपये खाते किस्त के रूप में भेज रही है। सालभर में यह राशि कुल 6000 आती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना लोगों के लिए आर्थिक सहायता में वरदान साबित हो रही है। बता दें कि सरकार ने किसानों को खेती कार्यों में आर्थिक मदद देने के लिए इस योजना को शुरू किया था।

किसान संगठन कर रहे लगातार यह मांग

बजट के पास आते ही किसान संगठनों की मांग भी तेज हो गई है। उनकी मांग है कि पीएम किसान योजना (Pm Kisan Yojana)की राशि में बढोतरी की जाए। अब उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। कई बार सरकार को पत्र लिखकर भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। यह मुद्दा पिछले दिनों से जोर पकड़े हुए है। जानकारों के अनुसार सरकार इस योजना की किस्त की राशि को बढ़ाकर सीधे 2,000 रुपये से 4,000 रुपये कर सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

 

 

अभी नहीं हो पाई है आधिकारिक पुष्टि

अगर बजट में यह घोषणा होती है तो पीएम किसान योजना की राशि हर साल 12,000 रुपये हो जाएगी। किस्त की राशि बढ़ने के बाद योजना किसानों के लिए संजवनी का काम करेगी। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बजट पेश होने के बाद ही इस बारे में पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

 

पीएम आवास योजना को लेकर ये जताई जा रही उम्मीद


आम नागरिकों के लिए सरकार की ओर से पीएम आवास योजना (Pm aawas yojana) भी चलाई जा रही है। इस योजना को लेकर भी बजट में  बड़ी घोषणा की जा सकती है। लोगों में इसे लेकर काफी उम्मीदें बनी हुई हैं। रूरल हाउसिंग स्कीम के लिए ऐलोकेशन बढ़ाए जाने की चर्चे भी आम हो चले हैं। यह तो 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट में ही पता चल सकेगा कि किसको क्या मिला। वित्त मंत्रालय की ओर से आए अपडेट के अनुसार बता दें कि बजट की सभी तैयारियां अंतिम चरण में  हैं।

पीएम आवास योजना (PM Aawas yojna kya h) के तहत इससे पहले केंद्र सरकार 2.94 करोड़ घरों के निर्माण की मंजूरी दे चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस स्कीम के तहत पूरे देश में ढाई करोड़  से भी ज्यादा भवनों का निर्माण किया जा चुका है। आम आदमी के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

Budget 2024 PM Kisan Samman Nidhi Yojana Budget 2024 latest update