/hindi-news-club/media/media_files/BSG7Oz8W3bTqknzVaFko.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : परंपरागत खेती के दिन अब लद गए हैं। किसान आधुनिक तरीके से खेती करके खूब मोटी कमाई कर रहे हैं। वैज्ञानिक तकनीक भी किसानों को खूब रास आ रही हैं। परंपरागत फसलों की बजाय किसान सब्जी, फूलों व पेड़-पौधों की खेती करने लगे हैं। इनसे उनको मोटा मुनाफा (Geranium Ki Kheti Se Profit) मिलता है। जिरेनियम के पौधों की खेती करके भी किसान करोड़पति बन रहे हैं। इस पौधे से फूल प्राप्त होते हैं, जिनसे तेल निकाला जाता है। यह तेल 20000 रुपये प्रति लीटर तक बिक जाता है। इससे आप कमाई का अंदाजा खुद लगा सकते हैं।
जिरेनियम के तेल से बनते हैं कई प्रोडक्ट
जिरेनियम के पौधों पर लगने वाले फूलों से तेल (Geranium Ke Phool)निकाला जाता है। यह तेल कई तरह के प्रोडक्ट बनाने में काम आता है। यह तेल काफी महंगे रेट में बिकता है। जिरेनियम से निकले तेल (Geranium Ke Oil Ka rate)का इस्तेमाल मेडिकल और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए होता है। इसके इस्तेमाल से दवाएं, साबुन, इत्र और कई प्रकार की ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसान इसकी खेती (Geranium Ki Kheti Kaha hoti h) करके जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं। इस फूल से भी गुलाब के फूल की तरह ही खुशबू आती है। इसलिए इसे गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है।
कहां कर सकते हैं जिरेनियम की खेती
जिरेनियम के पौधों को कहीं भी आसानी से उगाया (Geranium Ki Kheti Kaise kren)जा सकता है। वैसे बालू वाली दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इन पौधों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें पानी की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है, जहां पर ज्यादा बारिश नहीं होती है वहां भी इन्हें बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है। यही कारण है कि यह खेती एक राज्य विशेष नहीं बल्कि अन्य राज्यों के किसानों (Geranium Ki Kheti ka Fayda)के लिए भी सौगात बन सकती है।
कम लागत में कमाई ही कमाई
एक्सपर्ट के अनुसार इस पौधे की खेती (Geranium Ki Kheti kaha kren)किसी भी जलवायु में की जा सकती है। कम नमी वाली जलवायु होगी तो ज्यादा पैदावार होगी, लेकिन नमी वाली वायु यानी आर्द्र क्षेत्रों में भी इसकी खेती की जा सकती है। जहां पर पानी की कमी के कारण पारंपरिक फैसले नहीं उगाई जाती हैं वहां पर भी यह पौधा आपको जबरदस्त पैदावार देकर अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। इसकी खेती (Geranium Ki Kheti me Kitna khrcha aayega)में ज्यादा पैसे भी नहीं लगते हैं यानी कम लागत में कमाई ही कमाई।
एक बार लगाएं पौधा, कई साल मिलेगी पैदावार
यह खेती कम लागत में अधिक कमाई देनी वाली है। अगर आप इसकी खेती (Geranium Ki Kheti krne ka treeka)करते हैं तो आपको कम से कम 10,00,00 का खर्चा आता है। इसका फायदा यह है कि एक बार इसके पौधे लगा देने पर कम से कम 4 से 5 साल तक लगातार पैदावार मिलती रहती है। जिरेनियम की खेती (Geranium Ki Kheti) करके आप हर साल लाखों रुपए कमा सकते हैं। मार्केट में इसका 1 लीटर तेल 20000 रुपए का बिकता है। ऐसे में आप मात्र 5 लीटर तेल में 100000 रुपए कमा सकते हैं। आमतौर पर 20 लीटर तेल तो आसानी से मिल जाता है। इस हिसाब से 1 साल में चार लाख रुपए तक कमा सकते हैं।
शुष्क क्षेत्र इस खेती के लिए अधिक अनुकूल
जिरेनियम की खेती जितने ज्यादा एरिया में करेंगे आपका फायदा (Geranium Ki Kheti se kitni kmayi hoti h)उतना ही बढ़ता जाएगा। यह लागत से 16 गुना ज्यादा (Geranium Ki Kheti me Kitni lagat aati h)कमाई देने वाली फसल है। ऐसे में आप 1 लाख रुपये निवेश करके करीब 16 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इस खेती को खास तौर पर वहां भी कर सकते हैं जहां पानी की कमी की वजह से अन्य फसलों की अच्छी पैदावार नहीं होती है। शुष्क व कम नमी वाले क्षेत्र इस खेती (Geranium Ki Kheti se munafa)के लिए अधिक अनुकूल है। जानकारी के अभाव में लोग इस मुनाफे से वंचित रह जाते हैं।