Hindi News Club (ब्यूरो)। सरकारी हो या फिर प्राईवेट आजकल नौकरी मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। सभी अपना छोटा-बड़ा बिजनेस शुरू कर कमाई कर रहे हैं। क्योंकि हर महीने मिलने वाली सैलरी से आज महंगाई के इस दौर में सभी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाना बहुत मुश्किल है। आजकल पढ़े लिखे लोग भी खेती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जी हां, बहुत सी ऐसी फसलें हैं जिनसे आप कम समय में मोटा मुनाफा बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पड़े की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि बिना किसी एक्स्ट्रा खर्चे के कम समय में तैयार हो जाता है और लाखों रुपये में मुनाफा होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस पेड़ की खेती से होगी लाखों में कमाई -
जिस हिसाब से आज फसलों में दवाईयों का खर्चा आता है उसके मुताबिक बाजारों में किसानों को फसलों का रेट नहीं मिल पाता है। ऐसे में सागवान (sagwan ki kheti) के पेड़ लगाकर लाखों में कमाई कर सकते हैं। दरअसल सागवान या सागौन एक ऐसा पेड़ है, जिसकी बागवानी कर आप लाखों रुपए मुनाफा कमा सकते हैं, इसकी खेती से आप बहुत कम समय में अमीर बन जाएंगे।
बाराबंकी के डीएफओ आकाश दीप ने बताया सागवान की खेती (sagwan ki kheti) जुलाई अगस्त के महीने में सबसे अच्छी मानी जाती है। किसान इसे खाली पड़ी जमीन पर इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि सागवान की लकड़ी घरेलू उपयोगी सामान बनाने में काम आती है, जो काफी महंगे दाम में बिकती है। इसलिए किसान भाई इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
बाजरों में सागवान की भारी डिमांड -
वैसे सागवान की लकड़ियों (sagwan ki keemat) की मांग बेहद ज्यादा है। लेकिन इस मांग की भरपाई किसानों द्वारा नहीं हो पाती है। सरकार भी किसानों को पेड़ लगाने के लिए अपने स्तर पर प्रोत्साहित करती रहती है। कई राज्यों की सरकार द्वार पेड़ लगाने के लिए किसानों को आर्थिक तौर पर मदद भी दी जाती है।
सागवान पेड़ की बागवानी बारिश के सीजन में करनी चाहिए। 12 साल बाद इस पेड़ की कटाई कर सकते हैं। 12 वर्षों के बाद यह पेड़ वक्त के साथ मोटा होता जाता है, इस दौरान पेड़ का मूल्य भी बढ़ता जाता है। सागवान का पेड़ एक बार काटने के बाद फिर से बढ़ता है और फिर से काटा जा सकता है। अगर एक एकड़ में 500 सागवान के पेड़ लगाए जाएं, तो 12 सालों बाद इसकी कीमत करोड़ों की हो जाएगी।
सागवान महंगी लकड़ियों (sagwan ki keemat) में से एक है। इससे फर्नीचर और प्लाइ तैयार किया जाता है।यह लंबे समय तक टिकाऊ होने के कारण इसकी बाजार में मांग काफी है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसकी खेती में जोखिम बहुत कम है। सागवान के एक पेड़ की कीमत 25 से 30 हजार रुपये तक है और समय के साथ इसकी कीमत में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहती है।