Hindi News Club (ब्यूरो)। जैसे ही त्योहारों का सीजन आता है लोग सबसे ज्यादा सोने के गहने खरीदना पसंद करते हैं। और ऐसे में मार्केट में गोल्ड (gold price) की डिमांड काफी बढ़ जाती है। जिससे भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है।
दरअसल, आज शुक्रवार यानी 30 अगस्त 2024 को 10 ग्राम सोने के भाव (Sone ka bhav) में मामूली 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यानी आज 10 ग्राम सोने का भाव 73,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, अगर चांदी (Silver latest rate) की बात करें तो 88,400 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के भाव (Sone chandi ka bhav) में स्थिरता देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 93,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल भी (गुरूवार) शाम तक चांदी 93,500 रुपए की दर से बेची गई थी।
सोने का ताजा भाव (Gold Rate) -
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Latest Price) में स्थिरता देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 68,850 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 68,850 रुपए तय की गई है। यानी दाम में स्थिरता देखी गयी है। वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) प्रति 10 ग्राम 72,290 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 72,290 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में स्थिरता देखी गई है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।