Gold Price Decrease : 5000 तक गिरे सोने के भाव, खरीदने का शानदार मौका

Gold Rate Today : सोने के दामों में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी जारी थी। बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा के बाद रेट एकदम से डाउन हो गए हैं। प्रति 10 ग्राम सोने के दामों में 5 हजार रुपये तक की कीमतें गिरी हैं।

author-image
Hindi News Club
New Update
Gold Price Update : 5000 तक गिरे सोने के भाव, खरीदने का शानदार मौका

Hindi News Club (ब्यूरो) : सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। इस समय पर सोने में निवेश करना आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकता है। कारण यह है कि सोने के दाम 5000 रुपये प्रति तोला तक गिर गए हैं। हालांकि चांदी के दाम उतार-चढ़ाव (Sona chandi ke bhaw)पर चल रहे हैं। आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट इस खबर में।


ब्याह-शादी के सीजन तक और कम हो सकते हैं भाव


भारत में सोने में तेजी होने के कारण पिछले कुछ माह से लोग दुबई से सोना (Dubai me sone ke rate)ला रहे थे। अब बजट पेश होने के बाद भारत में ही सोना सस्ता (Gold Rate after Budget 2024) हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे ब्याह शादी के सीजन तक सोने के भाव और गिर सकते हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह संसद में पेश हुए बजट में गोल्ड से कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का ऐलान किया गया था। अब तक कस्टम ड्यूटी की दर 15 फीसदी थी।

 

आम आदमी की पहुंच में आया सोना


सोना खरीदने वालों के लिए बजट राहत लेकर आया। बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती के प्रस्ताव के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अब देश में कीमतें ऐसे स्तर पर आ गई हैं कि यह आम आदमी की पहुंच में आ गया है। उम्मीद है आने वाले दिनों में सोना और डाउन हो सकता है।


बजट में की थी यह घोषणा


दरअसल भारत में सोना कई अन्य देशों खासकर दुबई की तुलना में महंगा (Sone ka rate)रहता आया है। इस कारण कई लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि वहां सोना सस्ते रेट में मिलता है। अब हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट में सोने से कस्टम ड्यूटी नौ प्रतिशत घटाने की घोषणा की तो सोने के रेट गिर गए।

 

 

दुबई की ओर घटेगा रुझान


भारत में सोना महंगे रेट पर बिक रहा था, इस कारण लोग दुबई की ओर रुझान करने लगे थे। अब यह रुझान कम होगा। कस्टम ड्यूटी (Sone pr custom duty) में कटौती से भारतीय खरीदारों के लिए दुबई से सोना खरीदने की चाहत कम होगी। देश और विदेश में गोल्ड पर लगने वाली ड्यूटी के बीच अंतर कम होने और बजट के बाद देश में सोने की कीमतों में गिरावट से फर्क पड़ने वाला है। इससे विदेश खासकर दुबई से सोना खरीदने के ट्रेंड पर लगाम लगेगी।

 

लगातार गिर रहे दाम


पहले जहां सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे थे, वहीं अब लगातार गिर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते सप्ताह मंगलवार 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया। उन्होंने बजट 2024 में सोने पर कुल कस्टम ड्यूटी (custom duty on gold)को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया। प्रस्ताव के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। अब तक घरेलू बाजार में सोने के दाम प्रति दस ग्राम पर 5 हजार रुपये तक गिर चुके हैं।

 

हॉलमार्किंग जरूरी करने से शुद्धता पर नहीं शंका


भारत में सोने की शुद्धता पर कोई शंका नहीं रही है। क्योंकि भारत में हॉलमार्किंग और एचयूआईडी नंबर (Gold hallmarking) अनिवार्य होने से देश में सोने की शुद्धता को लेकर उठने वाले सवाल खत्म हो गए हैं। सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो भारत में कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी किया गया है, जबकि दुबई में सोना खरीदने पर 5 फीसदी वैट लगता है। ऐसे में 1 फीसदी का अंतर बचता है, जिसकी भरपाई लेबर कॉस्ट से की जा सकती है। भारत में लेबर कॉस्ट काफी कम है। 

Gold Today Rate Gold Latest Price gold rate today delhi gold rate today mumbai Today Gold Silver Rates Gold Price Today Gold Price Update Gold in India Gold Price Decrease Gold Price Decrease in India New gold price