Hindi News Club (ब्यूरो) Tricks To Check Gold Purity : अगर ये कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा कि आज सोना सबसे महंगी धातुओं में से एक है। और लगातार इसकी कीमतों में बढ़ोतरी होती ही जा रही है। हर कोई गोल्ड खरीदना पसंद करता हैं। लेकिन आजकल बाजारों में नकली सोने (nakali sone ki pehchan) की बिक्री भी तेजी से हो रही है। ऐसे में ज्वैलरी की खरीदने करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल आए दिन नकली सोने की खरीद फरोख्त की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों को कम करने के लिए सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं आपको भी सर्तक रहने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से -
असली और नकली सोने की पहचान का तरीका
जब सोना खरीदने जाते हैं तो हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि सोना शुद्ध है या नहीं इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। वैसे तो असली और नकली सोने (gold purity test) की पहचान करने के अनेकों तरीके हैं। लेकिन हर तरीके से आम आदमी के लिए जांच कर पाना मुमकिन नहीं। मगर एक्सपर्ट ने जो ट्रिक्स बताई हैं, उनसे हर कोई सोना असली या नकली इसकी पहचान कर सकता है। ये तरीका इतना आसान है कि आप घर पर भी इसका इस्तेमाल कर गोल्ड की पहचान कर सकते हैं।
सबसे कारगर तरीका -
सबसे पहली ध्यान देने वाली बात, अगर आपने सोने के आभूषण खरीदे हैं तो उसपर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। गोल्ड पर हॉलमार्क (Gold Purity Check) का निशान है तो मान लीजिए आपने सही सोना खरीदा है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता का निशान होता है। इसकी शुद्धता के आधार पर यह 10k, 14k, 18k, 22k या 24k हो सकता है।
विनेगर से होगी शुद्ध सोने की पहचान -
विनेगर यानी सिरका से भी आप सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। सोने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालें और कुछ मिनट बाद उसे ध्यान से देखें। अगर सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो यह शुद्ध सोना (gold purity check tips) होगा। नकली सोना विनेगर के संपर्क में आते ही काला हो जाएगा।
चुंबक से करें नकली सोने की पहचान -
चुंबक को सोने के गहनों पर लगाएं, अगर गहने चुंबक के साथ न चिपके तो समझो सोना असली है। सोने के गहनों को सिरामिक पत्थर पर घिसे निशान काले पड़े तो सोना नकली है,अगर सुनहरे पड़े तो सोना असली है।
एक बड़े बर्तन में पानी भर लें उसमें सोने का कोई गहना डाल दें। अगर पानी में तैरने लगे तो सोना नकली है। असली सोना कितना भी हल्का और कितनी भी मात्रा में हो वह पानी में डूब जाता है। क्योंकि यह उच्च घनत्व वाली एक मोटी और कठोर धातु है।
सोने को अपने दांतों के बीच कुछ देर दबाकर रखें। अगर सोना असली होगा तो दांतों के निशान दिखाई देंगे। एसिड टेस्ट करना हो तो किट आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं।