Gold Rate Today : सोना चांदी में आई गिरावट, चेक करें ताजा भाव

Gold Silver Price - त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में भारतीय महिलाएं सोने के गहने खरीदना पसंद करती हैं। अगर आप भी गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सही मौका है। आज सोने और चांदी में गिरावट आई है। आइए जानते हैं ताजा रेट -

author-image
Hindi News Club
New Update
Gold Rate Today : सोना चांदी में आई गिरावट, चेक करें ताजा भाव

Hindi News Club (ब्यूरो)। अगर आप जन्माष्टमी के अवसर पर सोने और चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (23 अगस्त, 2024) सोने-चांदी के भाव (gold silver rate today) में गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि, सोने की कीमत 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है। वहीं, चांदी का भाव (chandi ka bhav) 84 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price) 71,325 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver today price) का भाव 84,072 रुपये किलो है।

आज कितना सस्ता हुआ सोना - 


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार (22 अगस्त) की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 71,599 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 23 अगस्त, 2024 की सुबह गिरावट के साथ 71,325 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं।


एक मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी (gold silver rate) का ताजा भाव - 

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट  (18 carat gold rate) जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट (sone chandi ka bhav) टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

gold rate today delhi gold rate today mumbai sone chandi ke rate gold rate today sone ka taja bhav