/hindi-news-club/media/media_files/mbtReTdWB9AfEgesQral.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। आने वाले समय में ये और ज्यादा हो सकती हैं। चांदी भी प्रति किलोग्राम के हिसाब से काफी तेजी पर है। हालांकि रेट (Gold Silver PriceToday) में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। संभावना है कि जल्द सोने की कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच जाएं। इसके कई कारण माने जा रहे हैं।
ऑल टाइम हाई से कम है इस समय सोने का रेट
मंगलवार 20 अगस्त को भारत में सोने के भाव (Gold Price in India) में अचानक तेजी आई। ग्लोबल मार्केट में इसके रेट बढ़ने का असर भारत में भी रहा। हालांकि एमसीएक्स पर सोना (Latest Gold Rate In India)अब भी अपने ऑल टाइम हाई से कम रेट पर चल रहा है। अब तक सोने का आल टाइम हाई का रिकार्ड 74,732 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे मौजूदा टाइम में 10 ग्राम सोने का रेट करीब 3,000 रुपये सस्ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोने की कीमतें करीब 2,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास हैं। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने (24 carat sone ka aaj ka rate) की कैटेगरी में भी भाव तेजी पर हैं।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में यह रही गोल्ड व सिल्वर की कीमत
20 अगस्त मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोना (Gold Rate in Delhi Today) 73455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 83460 रुपये पहुंच गई।
MCX पर सोने के रेट (Gold Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Gold Rate Today) में जबरदस्त तेजी देखी गई। मंगलवार को MCX पर सोना 71530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद दोपहर 1:13 बजे के करीब अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना (Latest Gold Rate In India) 0.27 प्रतिशत या 193 रुपये की बढ़त के साथ 71777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 4:30 बजे के करीब 10 ग्राम सोना 492 रुपये (0.69%) प्रति 10 ग्राम बढ़कर 85432 पर पहुंच गया।
चांदी के रेट में भी आएगा बदलाव (Silver Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी 84800 रुपये प्रति किलोग्राम (Sone chandi ke rate) रही। एमसीएक्स के खुलते ही इस रेट पर चांदी की ट्रेडिंग हुई। जिसके बाद 5 सितंबर की डिलीवरी वाले चांदी की कीमत (Today Silver Rate) 0.84 प्रतिशत या 712 रुपये की तेजी के साथ 85050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इससे संभावना है कि चांदी के रेट में बदलाव आए।
रिकॉर्ड उच्च स्तर की ओर सोने के रेट
सोने की कीमतें (Gold Rate Today) अब लगातार हाई होती जा रही हैं, हालांकि अपने आल टाइम हाई से सोना सस्ता है। ले कन आने वाले समय में ये अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच सकती हैं। स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.2% बढ़कर 2,500.08 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो शुक्रवार को बनाए गए अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 2,509.65 डॉलर से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा था। इसका असर भारत के अलावा सोने (Sona chandi ke taja rate)के ग्लोबल रेट पर भी पड़ता है।
सितंबर में ब्याज दरों में कटौती संभव
इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में अब तक 20% से अधिक की रैली आई है, क्योंकि इस बात की उम्मीद है कि फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती (latest Gold price) शुरू कर देगा। केंद्रीय बैंक की मजबूत खरीद और मिडिल ईस्ट में तनाव (Update gold Price) से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ेगी। इसका प्रभाव भारत व अन्य देशों में सोने की कीमतों पर पड़ेगा।
जानिये सोने के रेट कब आएंगे डाउन
अभी सोने के रेट डाउन आने की संभावना नहीं है। इस बारे में एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों (sona chandi ki keemat)में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। दूसरा सोने (Sone ke daam)के कारोबारियों के अनुसार भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, यह दीवाली के बाद तक रहेगा, ऐसे में मांग अधिक होने के कारण रेट बढ़ेंगे।