/hindi-news-club/media/media_files/bziL9zHrGq5m2O8b5e8B.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : आज देशभर की नजरें वित्तमंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले यूनियन बजट (Union Budget 2024)पर टिकी हैं। आपको पल-पल की अपडेट लेनी है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आपको बता दें कि सरकारी एप के जरिये आप बजट (Budget 2024-25) की पूरी लाइव अपडेट (Union Budget 2024 Live) जान सकते हैं। यह जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ले सकते हैं। आइये जानते हैं इस एप के बारे में।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट आज
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) आज संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। बजट 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए आप इस सरकारी ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप से आप बजट से संबंधित सभी दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको पीडीएफ फाइल भी मिल जाएगी।
इस एप को फोन में करें डाउनलोड
बजट (budget 2024 update) देश की अर्थव्यवस्था सहित देश के हर नागरिक की जिंदगी पर असर डालता है। आम आदमी से लेकर टैक्सपेयर्स, बिजनेस क्लास, युवा, किसान व अन्य वर्ग अपने हित की योजनाएं व जानकारी चाहता है। बजट से हर किसी को अनेक उम्मीदें रहती हैं। अगर आप भी आम बजट (Budget 2024-25) से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं तो सरकार की आधिकारिक ऐप Union Budget App में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पीडीएफ भी उपलब्ध
यूनियन बजट ऐप एक सरकारी ऐप (Union Budget 2024 app) है, जिसमें बजट की पूरी जानकारी लाइव मिलती है व दस्तावेज के रूप में PDF फाइल भी उपलब्ध हैं। इस ऐप को डाउनलोड करके आप घर बैठे ही बजट की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप अगर पिछले अंतरिक बजट (अंतरिम बजट 2024) से तुलना करना चाहें या पिछले बजट की जानकारी लेना चाहें तो हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वह भी उपलब्ध है। बता दें कि लोक सभा चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट (Budget 2024 app) पेश किया गया था।
ऐप के जरिये ऐसे डाउनलोड करें बजट के दस्तावेज
बजट 2024 के दस्तावेजों की पीडीएफ (Union Budget 2024 PDF)फाइल को डाउनलोड करके आप पढ़ सकते हैं। यूनियन बजट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें लॉगिन करें। लॉगिन के बाद बजट के दस्तावेज डाउनलोड (How to download Budget 2024 app) करने के लिए आपको विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करके पूरे बजट डॉक्यूमेंट को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड
आज मंगलवार 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश (Budget app kaise download kre) करने वाली वित्तमंत्री के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इससे पहले केवल मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 10 बार देश का बजट पेश किया है, जिसमें से 6 बार लगातार बजट प्रस्तुत किया था। यह अब तका रिकॉर्ड था जो अब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम होगा।