Business Idea : मानसून में लगा दें ये पेड़, जल्दी बना देगा करोड़पति

Sagwan Tree Farming : बरसात के मौसम में खाली पड़ी जमीन का आप पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस मौसम में आप इस पेड़ को लगा देंगे तो कुछ ही समय में यह आपको करोड़पति बना देगा। इस खबर में आपको इसी पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिये पूरी डिटेल।

author-image
Hindi News Club
New Update
Monsoon में लगा दें ये पेड़, जल्दी बना देगा करोड़पति

Hindi News Club (ब्यूरो) : सागवान की लकड़ी की डिमांड इन दिनों बाजार में जोरों पर है। किसान इसकी खेती करके मालामाल हो रहे हैं। बरसात के इन दिनों में खाली पड़ी जमीन पर इस पेड़ को उगाकर मालामाल हो सकते हैं। अगर बड़े स्तर पर इसकी खेती (Tree Farming) की जाए तो करोड़पति होते देर नहीं लगेगी। इस पेड़ की लकड़ी महंगे रेट (Sagwan ki lakdi ka rate)पर बिकती है और कई कार्यों में उपयोग होने के कारण हमेशा इसकी जरूरत बनी रहती है।

 

सागवान की लकड़ी की रहती है हमेशा डिमांड


मार्केट में बढ़ती सागवान की लकड़ी (Sagwan ki Kheti)की तेजी के कारण इसकी कीमत भी आसमान छू रही है। इसलिए किसानों को इसकी खेती कम समय में करोड़पति बना सकती है। डिमांड वाली फसलों व सब्जियों की खेती किसानों को ज्यादा मुनाफा देती है। पारंपरिक फसलों की खेती छोड़कर किसान आधुनिक सोच व तौर तरीकों से खेती करने लगे हैं। फसलों के अलावा कुछ पेड़ भी हैं जो आपको कम समय में मोटी कमाई (Sagwan ki Kheti kaise kre)करा सकते हैं। सागवान का पेड़ भी ऐसे ही पेड़ों में शुमार है जिसकी लकड़ी बेचने पर आप जल्द अमीर बन सकते हैं।

जुलाई-अगस्त में लगाएं यह पेड़


सागवान के पेड़ को जुलाई-अगस्त के महीने में लगाने पर इसकी बढ़वार जल्दी होती है। किसान खाली पड़ी जमीन पर इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। घरेलू सामान व फर्नीचर आदि में उपयोग होने के कारण इसकी लकड़ी महंगे रेट पर बिकती है। 

 

सरकार करती है आर्थिक मदद

 

यह जानते हुए कि बाजार में सागवान की लकड़ी की काफी ज्यादा डिमांड है, फिर भी इसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों के पास कमाई का खास विकल्प है कि वे सागवान या सागौन की खेती करें या सागौन के पेड़ उगाएं। सरकार भी इसमें प्रोत्साहन करती है तथा आर्थिक मदद करती है।

 

बारिश के मौसम में होती है सही बागवानी


सागवान के पेड़ की खेती इसकी बागवानी शुरू करके की जा सकती है। सागवान के पौधे (सागवान की खेती) बारिश के मौसम में सही फलते-फूलते हैं। इसलिए इस मौसम में नर्सरी तैयार करना बेहतर रहता है। 12 साल बाद इस पेड़ से कई क्विंटल लकड़ी ली जा सकती है। खास बात यह है कि सागवान का पेड़ एक बार काटने के बाद फिर से बढ़ता है। यह फिर से कमाई देता है। अगर एक एकड़ में 500 सागवान के पेड़ लगाए जाएं, तो 12 सालों बाद ये आपको करोड़पति बना देंगे।

 

इस कारण है बाजार में अधिक मांग


 सागवान के पेड़ की लकड़ी प्लाई व अन्य फर्नीचर तैयार (Sagwan ki Kheti kaha kre) करने में यूज की जाती है। यह ज्यादा समय तक चलती है। इसलिए बाजार में इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। चौखट आदी के लिए  भी इसकी लकड़ी अच्छी रहती है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होती। इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं है और जोखिम भी बहुत कम है। सागवान के एक पेड़ की कीमत 25 से 30 हजार रुपये तक है और समय के साथ इसकी कीमत में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहती है। इस तरह से 10-12 साल बाद के रेट के हिसाब से रुपये मिलने पर आप मालामाल हो सकते हैं।

business idea how to start a business Sagwan Tree Farming सागवान की खेती सागवान के पेड़ सागवान के पेड़ कैसे उगाएं