Hindi News Club (ब्यूरो)। अगर आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) के साथ मिलक अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं। SBI की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) लेकर आप अपना कारोबार कर सकते हैं।
इसमें हर महीने 60,000 से 70,000 रुपये महीना आसानी से कमा लेंगे। जानकारी के लिए बता दें, ATM लगाने वाली कंपनियां अलग होती हैं। कभी भी बैंक अपने ATM अपने आप नहीं लगाता है। बैंक की ओर से कुछ कंपनियों को ATM लगाने का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया जाता है। यह कंपनी जगह-जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं। चलिए नीचे खबर समझते हैं कैसे ले सकते हैं। ATM की फ्रेंचाइजी-
कौन सी कंपनी लगाती है ATM -
भारत में एटीएम (ATM Franchise) लगवाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास ही है। ऐसे में SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको इन कंपनियों के पास अप्लाई करना होगा। इनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
ATM फ्रेंचाइजी लेने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत -
सबसे पहली बात तो ATM लगाने के लिए आपके पास कम से कम 50 से 80 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। अन्य एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए। यह जगह ऐसी जगह में हो, जहां लोगों को आसानी से दिखाई दे। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो, इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी जरूरी है। इस एटीएम की क्षमता हर दिन करीब 300 लेनदेन की होनी चाहिए। एटीएम में कंक्रीट की छत होनी चाहिए। V-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्जेक्शन का सार्टिफिकेट जरूरी है।
आधिकारिक वेबसाइट
Tata Indicash – www.indicash.co.in
Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM – india1atm.in/rent-your-space
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
1. आईडी प्रूफ – Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
5. अन्य डॉक्युमेंट्स
6. जीएसटी नंबर
7. फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स
आइए जानते हैं कैसे और कितनी होती है कमाई -
SBI ATM की फ्रेंचाइजी देने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा इंडिकैश (Tata Indicash) है। ये कंपनी 2 लाख के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ATM की फ्रेंचाइजी मुहैया कराती है। ये सिक्योरिटी डिपॉडिट रिफंडेबल होता है। इसके अलावा 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा करना होता है। कुल मिलाकर 5 लाख रुपये का निवेश है।
SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेने वाले को हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं। बता दें कि ग्राहकों की ओर से अकाउंट बैलेंस चेक करना, मिनी-स्टेटमेंट प्राप्त करना आदि नॉन-कैश ट्रांजेक्शन में आते हैं।