Tomato Rate : टमाटर हुआ सस्ता, जानिये 1 किलो का ताजा रेट

Mandi Bhav - लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। इसी बीच एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से टमाटर के रेट आसमान को छू रहे हैं। लेकिन अब तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज का भाव -

author-image
Hindi News Club
New Update
Tomato Rate : टमाटर हुआ सस्ता, जानिये 1 किलो का ताजा रेट

Hindi News Club (ब्यूरो)। इस साल भारी मानसूनी बारिश और तपती गर्मी पड़ने से सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ। जिससे सब्जियों के रेट आसमान को छूने लगे। आलू- प्याज की कीमतें (Potato-Onion prices) अचानक दोगुनी हो गई। और वहीं, टमाटर 100 रुपये किलो से भी उपर जा पहुंचा है। महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जो सब्जी 200 से 300 रुपये में हफ्ते भर के लिए आती थी उसके लिए अब 700 से 1000 रुपये चुकाने पड़े। लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है। थोक बाजार में टमाटर की कीमत (Tomato rate) जबरदस्त गिरावट आई है। 


करीब 20-25 दिन पहले इसका थोक मूल्य करीब 900 से 1000 रुपये प्रति क्रेट (25 किलो) था। वहीं अब यह गिरकर 250 से 400 रुपये प्रति क्रेट पर आ गया है। ऐसे में देखा जाए तो इतने समय में टमाटर की कीमत में 60 से 70 फीसदी की गिरावट आई है। गिरावट का मुख्य कारण बाजार में टमाटर की नई फसल का आना है। नई फसल आने से टमाटर (tomato price today) की आवक बढ़ गई है, जिससे इसकी कीमत में गिरावट आई है। इस गिरावट की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ रही है। किसानों को टमाटर की लागत तक निकालना मुश्किल हो रहा है।

100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर हुआ 30 - 

 

इस समय कई राज्यों से टमाटर की नई फसल थोक बाजारों में आ रही है। यह फसल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र आदि राज्यों से आ रही है। नई फसल के आने से बाजार में टमाटर (tomato rate) की आवक काफी बढ़ गई है। जिस रफ्तार से आवक बढ़ी है, उस रफ्तार से इसकी बिक्री नहीं हो रही है। ऐसे में टमाटर के दाम गिर गए हैं। 


थोक मार्केट (Aaj Ka mandi bhav)  में इसकी गिरावट का असर स्थानीय मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। करीब एक महीने पहले 100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 30 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। माना जा रहा है कि दूसरे और राज्यों से टमाटर की टमाटर की आवक बढ़ने पर इसकी कीमत में और गिरावट आ सकती है।

किसानों पर दोहरी मार -


टमाटर की कीमतें घटने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। दरअसल, पहले मानसूनी बारिश के कारण टमाटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। वहीं, अब नई फसल की उन्हें सही कीमत नहीं मिल रही है। किसानों के मुताबिक थोक व्यापारियों पर टमाटर का काफी स्टॉक हो गया है, जिससे कारण वह इसकी अब और खरीदारी नहीं कर रहे हैं। खरीदारी न होने से किसानों को इसे कम कीमत पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका काफी फायदा बिचौलिए भी उठा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक अगले साल मार्च-अप्रैल तक कीमतों में सुधार की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

लागत निकालना हो रहा मुश्किल -


बारिश का सिलसिला रूकने से मंडियों में टमाटर की भारी आवक होने लगी है इससे अचानक टमाटर की कीमतें (tomato taja rate)  डाउन आ गई हैं। ऐसे में किसानों को इसकी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। एक किसान ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले टमाटर 30 से 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा था, लेकिन अब ये घटकर 18 से 20 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं। वहीं एक किलो टमाटर पैदा करने में 20 से 22 रुपये का खर्चा आता है। ऐसे में अब टमाटर को बेचने से इस लागत भी नहीं निकल पा रही है।

tomato rate today taja mandi bhav delhi taja mandi bhav Tomato price