/hindi-news-club/media/media_files/yYbNZUm1JoCVPfexJi9Q.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : यूपी की योगी सरकार ने पूरे राज्य में पुलिस की तर्ज पर होमगार्डों की भर्ती (UP Home Guard Recruitment 2024 ) करने का ऐलान करने से प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर है। लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद के कारण उन्हें अपना सपना साकार करने का मौका मिलेगा। बता दें कि अब होमगार्डों की नई भर्ती में पुलिस महकमे यानी पुलिस भर्ती की तरह होमगार्डों के लिए भी नियम बनेंगे।
लिखित परीक्षा को भी किया भर्ती प्रक्रिया में शामिल
नई नियमावली बनने से होमगार्ड अधिक उत्साह व आत्मविश्वास के साथ सुरक्षा कार्यों व कानून व्यवस्था की देखरेख कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि अब उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भी पुलिस से कम नहीं होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद होमगार्ड (UP Home Guard Recruitment 2024 notification)स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए शासन ने नई नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। अब होमगार्ड्स को लिखित परीक्षा के बाद चयनित किया जाएगा। इससे पहले होमगार्ड्स की भर्ती केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर होती थी। इस बार लिखित परीक्षा को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
किस तरह के होंगे नए नियम
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार होमगार्ड्स की भर्ती के लिए पुरानी व्यवस्था को खत्म नई नियमावली को लागू किया जाएगा। यहां पर बता दें कि सीएम योगी ने कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 42 हजार पदों की भर्ती की दो चरणों में करने की घोषणा की थी। नई नियमावली में लिखित परीक्षा (UP Home Guard Test) आयोजित कराने के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में होने वाली पुरुषों की 1500 मीटर और महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में भी बदलाव हो सकता है। भर्ती में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पहले यह अपनाई जाती थी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में पिछले 13 सालों से होमगार्ड्स की भर्ती नहीं हुई है। इसकी वजह से मौजूदा समय में कार्यरत तकरीबन 25 हजार होमगार्ड आगामी पांच सालों में रिटायर्ड हो जाएंगे। इससे कर्मचारियों का बड़ा संकट हो जाएगा। 2011 में जारी शासनादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में होमगार्ड (UP Home Guard Bharti 2024)स्वयंसेवकों की भर्ती साल में दो बार करने का प्रावधान किया गया था। हर साल के 31 मार्च और 30 सितंबर को रिक्तियों के सापेक्ष भर्तियां करने का नियम था। सीधी भर्ती करने का अधिकार विभागीय चयन समिति को दिया गया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
केंद्र सरकार ने की संख्या स्वीकृत
कई सालों से होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती नहीं होने से हालात अब बिगड़ने लगे हैं। केंद्र सरकार ने यूपी होमगार्ड संगठन के लिए 1,18,348 स्वयंसेवकों की संख्या स्वीकृत की है, जिसके मुकाबले वर्तमान समय में केवल 75,808 होमगार्ड्स (UP Home Guard Recruitment Updates) ही प्रदेश में कार्यरत हैं। इनमें से 38,072 की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। बीते एक साल के भीतर 5 हजार से ज्यादा होमगार्ड रिटायर्ड हो चुके हैं। पिछले कुछ समय में होमगार्डों के सराहनीय कार्यों को देखते हुए सीएम योगी ने नई नियमावली बनाकर भर्ती करने का ऐलान किया है।