Aaj Ka Rashifal : आज इनकी तरक्की का मार्ग होगा प्रशस्त, धन भी मिलेगा

Today Horoscope : आज रविवार के दिन ग्रह परिवर्तन से बन रहे योग के कारण कई राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज तुला राशि के जातकों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा और इन्हें धन भी प्राप्त हो सकता है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Aaj Ka Rashifal : आज इनकी तरक्की का मार्ग होगा प्रशस्त, धन भी मिलेगा

Hindi News Club (ब्यूरो) : ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रह नक्षत्र के परिवर्तन से आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए (daily horoscope 28 July 2024) उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज जहां तुला राशि के जातकों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा और इन्हें धन भी प्राप्त हो (आज का राशिफल  28 जुलाई 2024) सकता है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल। 


मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 28 July 2024)


आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। अप्रत्याशित व्यय के कारण तनाव रहेगा। कार्य में अपेक्षाकृत विलम्ब होगा। विवेक से कार्य करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारों से मतभेद समाप्त होंगे। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग और विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 28 July 2024)


आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक जीवन में प्रगति के योग हैं। आपका कर्ज वसूल हो जाएगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शत्रुओं से भय रहेगा। व्यापार में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार और ईमानदारी की सराहना होगी।  शत्रु परास्त होंगे।


मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 28 July 2024)


आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। अज्ञात भय से आपका मन अशांत रह सकता है । वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और कारोबार में लाभ होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। और कोई नई प्लानिंग भी कर सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें और कलह से बचें। शत्रु परास्त होंगे। विवेक से किए गए कार्य सफल होंगे। 


कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 28 July 2024)


आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें और लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। सरकार की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। 


सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 28 July 2024)


आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सतर्कता बरतने वाला रहेगा। आज आप प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। वाहन व मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। किसी प्रकार के झंझट में न पड़ें। आपको तरक्की का रास्ता मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। शासन सत्ता से लाभ प्राप्त होगा। 


कन्या राशि (Virgo sun sign 28 July 2024)


आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए परेशानी वाला रहेगा। आज आपको बेचैनी महसूस होगी और स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय बाधाएं दूर होंगी। आंखों से संबंधित दिक्कत होने की संभावना है। आर्थिक और बौद्धिक लाभ होगा। शत्रु से परेशान रहेंगे और अपमान की संभावना है। धन हानि भी हो सकती है।


तुला राशि (Libra, Tula Rashi 28 July 2024)


आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और भागदौड़ भी रहेगी। भूमि-भवन को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा और धन का आगमन होगा। आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। आज कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।


वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 28 July 2024)


आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज धन का सुखद आगमन होगा, लेकिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आज आप पार्टी व पिकनिक का मजा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। बुरी संगति से नुकसान हो सकता है। 


धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 28 July 2024)


आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए परेशानी वाला रहेगा। आज गैर जरूरी भागदौड़ रहेगी। भय, संकट और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। लाभ और पराक्रम अच्छा रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। नुकसान होने की संभावना है। पराक्रम से सफलता मिलेगी। कलह का माहौल बन सकता है।


मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 28 July 2024)


आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए चिंताजनक रहेगा। आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर-बाहर अशांति हो सकती है। आज आपके प्रयास सफल होंगे और लाभ भी होगा। महिलाओं को परेशानी हो सकती है। बुरी संगति से कष्ट होगा। भागदौड़ का दिन रहेगा। अपनी ओर से मामले को बढ़ावा न दें।


कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 28 July 2024)


आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। इनकम में इजाफा होगा। आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है और परिवार में कलह हो सकती है। चिंताएं उत्पन्न होंगी। महिलाओं को कष्ट हो सकता है।


मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 28 July 2024)


आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके रोजगार में बढ़ोतरी होगी और व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार की चिंता रहेगी और लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कलह और अपमान से बचें। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको सावधान रहना होगा।

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today आज का राशिफल rashifal Rashifal Today