/hindi-news-club/media/media_files/od7TtscY89QOdOyOaJHY.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : आज मंगलवार को ग्रह नक्षत्र के बदलाव से बन रहे योग की वजह से किसी (daily horoscope 6 अगस्त 2024) को विशेष आर्थिक लाभ होने के आसार हैं तो किसी सतर्क रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज मिथुन राशि वालों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है (दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2024) और इन्हें नौकरी मिलने की भी संभावना है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 5 August 2024)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ होगा। आज आपके बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे और व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आज बुद्धि से काम लें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार बढ़ेगा। लापरवाही न करें।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 5 August 2024)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्ते मधुर होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। जरूरी चीजें खो सकती हैं या समय पर नहीं मिल सकती । दूसरों के विवादों में न पड़ें। हल्की-फुल्की हंसी-मजाक से बचें। अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 5 August 2024)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी रहेगी और सोच समझकर ही कोई महत्वपूर्ण फैसला लें। किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है या शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। लेन-देन के मामले में कतई लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी सफल रहेंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार भी आपकी इच्छा अनुसार चलेगा। शेयर मार्केट से भारी लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 5 August 2024)
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। दूर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपके सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस करें। आज निवेश करना लाभकारी रहेगा, लेकिन सट्टे और लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 5 August 2024)
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शासन और सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। जरूरी चीजें गुम हो सकती हैं। चिंता और तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। भेंट और उपहार देने पड़ सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। आप आपके लिए निवेश करना शुभ रहेगा। व्यापार और सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि (Virgo sun sign 5 August 2024)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। आय में कमी नहीं होगी। आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। काम पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिना वजह किसी से बहस हो सकती है। दूसरों के बहकावे में न आएं और बेकार की बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 5 August 2024)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आज आप व्यावसायिक कामों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी व्यस्तता बढ़ेगी। आपको दूसरों से सहयोग मिलेगा, लेकिन लेनदेन के मामले में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप किसी प्रकार के झंझट में न पड़ें।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 5 August 2024)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। जमीन जायदाद के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। रोजगार की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा। आज आपके संचित धन में बढ़ोतरी होगी और देनदारियों में कमी आएगी। नौकरीपेशा वालों के लिए हालात अनुकूल रहेंगे । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और शेयर मार्केट से भी बड़ा लाभ हो सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 5 August 2024)
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आप आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सिरे चढ़ेगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। स्थिति और खराब हो सकती है। शत्रुओं का भय रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम आपकी इच्छानुसार होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। महिला वर्ग से सहयोग मिलेगा। नौकरी और निवेश में मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 5 August 2024)
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन जीवन सुखमय में रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विवादों के कारण कष्ट होगा। वाहन और मशीनरी का उपयोग करते समय सतर्क रहें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़े। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 5 August 2024)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिना वजह किसी को सलाह देने से दिक्कत हो सकती है। आज कोर्ट-कचहरी के काम आपकी इच्छानुसार होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। चोट-चपेट और रोग से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी प्रवृत्ति के लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी भी झंझट में न पड़ें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी और नौकरी में अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा। आज निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 5 August 2024)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन, सम्मान व यश भी बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शेयर मार्केट में सफलता के लिए समय अनुकूल है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बनेगा। चिंता और तनाव से ग्रस्त रहेंगे। नई प्लानिंग कर सकते हैं और कामकाज में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी और निवेश करना भी लाभकारी रहेगा।