Aaj Ka Rashifal : आज ये कर सकते हैं भूमि-भवन की खरीद बेच

Horoscope Today 16 August 2024 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज (दैनिक राशिफल 16 अगस्त 2024) सिंह राशि वाले भूमि भवन की खरीद बेच कर सकते हैं और शेयर मार्केट से भी इनको बड़ा लाभ हो सकता है।

author-image
Hindi News Club
New Update
Aaj Ka Rashifal : आज ये कर सकते हैं भूमि-भवन की खरीद बेच

Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज ग्रहों के बदलाव से बन रहे योग के (daily horoscope 16 August 2024) कारण कई राशि के जातकों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सिंह राशि वाले भूमि भवन की खरीद (आज का राशिफल 16 अगस्त 2024) बेच कर सकते हैं और शेयर मार्केट से भी इनको बड़ा लाभ हो सकता है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल।


मेष राशि (Aries, Mesh Rashi)


आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई योजना बना सकते हैं। कामकाज में सुधार होगा। बुद्धि और कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। कुछ बड़ी परेशानियां भी दिक्कत दे सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। सामाजिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। निवेश करना भी शुभ रहेगा। नौकरी में शांत वातावरण रहेगा।


वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi)


आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट-चपेट और बीमारी से बचें। सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के काम मन मुताबिक होंगे। लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन हानि के योग बनने के आसार हैं। दुष्ट लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी प्रकार के झंझट में न पड़ें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा। आज निवेश करना भी शुभ रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।


मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi)


आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आर्थिक मामलों में भी कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विवाद से कष्ट होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा और शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन और मशीनरी का उपयोग करते समय सावधानी रखें। कीमती सामान संभालकर रखें। विलासिता पर सोच-समझकर खर्च करें। ऐसा कुछ न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।


कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi)


आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज आप वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुओं का भय रहेगा। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम इच्छा अनुसार होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। महिला वर्ग से सहयोग मिलेगा। नौकरी और निवेश में मनोकामना पूर्ति की संभावना है।


सिंह राशि (Leo, Singh Rashi)


आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी सफल होंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारियां कम होंगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं।


कन्या राशि (Virgo sun sign)


आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन के मामले में जल्दबाजी न करें। घर के उपयोग की वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।  किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। झंझट में न पड़ें।


तुला राशि (Libra, Tula Rashi)


आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए परेशानी वाला रहेगा। आज व्यापार अच्छा चलेगा और आय में निश्चितता रहेगी। कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में उतार चढ़ाव रहेगा। संतान को लेकर चिंता होने से मन परेशान रह सकता है। बेवजह की भागदौड़ रहेगी और आप काम पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिना वजह किसी से बहस हो सकती है। दूसरों के बहकावे में न आएं और बेकार की बातों पर ध्यान न दें। प्रयास अधिक करने होंगे। लाभ में इजाफा होगा।


वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi)


आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता और तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार देने पड़ सकते हैं। प्रयास सफल होंगे। कार्य में बाधाएं दूर होंगी। निवेश करना शुभ रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और सम्मान भी बढ़ेगा।


धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi)


आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्च भी बढ़ सकता है। आज आपके धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों के सहयोग से व्यापार में भी वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज के दिन निवेश करना शुभ रहेगा, लेकिन सट्टे और लॉटरी से बचें।


मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi)


आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज व्यापार आपके मन मुताबिक चलेगा और आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।  शेयर मार्केट से भी भारी मुनाफा मिल सकता है। आज आप लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी और रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। कोई अप्रिय घटना होने की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। 


कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi)


आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आवश्यक वस्तुएं खो सकती हैं या समय पर नहीं मिल सकती। मन अशांत रहेगा। आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आवश्यक वस्तुएं खो सकती हैं या समय पर नहीं मिल सकती। मन अशांत रहेगा। कोई पुराना रोग भी उभर सकता है। दूसरों के विवाद में न पड़ें। हंसी-मजाक से बचें। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं, जिनसे चिंता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और आय में निश्चितता रहेगी। 


मीन राशि (Pisces, Meen Rashi)


आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपके बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे और व्यावसायिक यात्राएं भी सफल रहेंगी। आज शिक्षा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगस। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर आएंगे। विवेक से काम लें और बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आज निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वालों की प्रमोशन होगी। व्यापार तेज गति से बढ़ेगा। 

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today daily horoscope आज का राशिफल Horoscope News राशिफल की खबर दैनिक राशिफल राशिफल टुडे today horoscop Today's Horoscope