/hindi-news-club/media/media_files/3G4qvxX0KUzule9wmEu5.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल ग्रह नक्षत्र के बदलाव से बन रहे योग के कारण कई राशि के जातकों को उतार चढ़ाव का (Horoscope Tomorrow)सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कल जहां सिंह राशि वालों को फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है, वहीं वृषभ राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें कल का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 27 July 2024)
कल का दिन मेष राशि स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप कहीं से कोई लोन आदि के लिए अप्लाई ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्याएं आएंगी।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 27 July 2024)
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपके मित्र किसी काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 27 July 2024)
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी संतान के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामों को लेकर यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी तरक्की की राह में आज कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 27 July 2024)
कल का दिन कर्क राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके लिए जरूरतों के अनुसार ही धन खर्च करना बेहतर रहेगा। आप साझेदारी में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी मकान व दुकान की खरीदारी के लिए आप सोच विचार कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 27 July 2024)
कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कल आपको फंसा हुआ धन मिलने के पूरी संभावना है। आपको पैतृक संपत्ति के मामले में हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपकी प्रमोशन पर रोक लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।
कन्या राशि (Virgo sun sign 27 July 2024)
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए समस्याओं भरा रहेगा। आप पारिवारिक सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 27 July 2024)
कल का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में मित्रों से सोच विचार कर बात करनी होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 27 July 2024)
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के बेहतर रहेगा। कल आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। परोपकार के कार्यों में ध्यान लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी बड़े सदस्य से आपकी खटपट हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 27 July 2024)
कल का दिन धनु राशि वालों के लिए नुकसानदायक रहेगा। इसलिए आप कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े। कोई पुराना काम समय से पूरा न होने के कारण चल रही समस्या दूर हो सकती है। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें अच्छे इंटीरियर पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 27 July 2024)
कल का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा । कल पारिवारिक सदस्यों को धन उधार देना पड़ सकता है। लॉटरी वगैरा में निवेश करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आपको फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। लेनदेन के मामले में सावधान रहें। शेयर मार्केट में कल दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 27 July 2024)
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में नये पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको लाभ दिला सकता है।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 27 July 2024)
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रमोशन होने के आसार बन सकते हैं। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।