/hindi-news-club/media/media_files/m6VK2z18DW8b9ru4oZo9.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल ग्रह नक्षत्र के बदलाव से बन रहे योग के कारण कई (daily horoscope 31 July 2024) राशि के जातकों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कल सिंह और कुंभ राशि वालों (कल का राशिफल 31 जुलाई 2024) पर किस्मत मेहरबान होगी, जिससे इनको मनचाहा धन कमाने का मौका मिल सकता है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें कल का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 31 July 2024)
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की जरूरत है। आपको किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आजा विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर किसी से कर्जा ले रखा है, तो वह वापस मांग सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 31 July 2024)
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस के आदेशों पर गौर करने की जरूरत है, अन्यथा आपसे काम में कुछ गड़बड़ हो सकती है। किसी काम को सिरे चढ़ाने के लिए दोस्तों से सहयोग लेना पड़ सकता है। कल आप आर्थिक तौर पर मजबूत रहेंगे। कल व्यापार में अत्यधिक धन लगाने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 31 July 2024)
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशी दिलाने वाला रहेगा। किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के कामों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बाद में उनको प्रमोशन भी मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर किसी प्रकार की चिंता को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 31 July 2024)
कल का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आपकी संतान को नई नौकरी मिल सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो सोच विचार कर करें। माता जी की सलाह पर गौर जरूर करें। लोन लेने के लिए फिलहाल उचित समय नहीं इसलिए थोड़ा इंतजार करें।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 31 July 2024)
कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए सतर्कता बरतने वाला रहेगा। कल किसी नये वाहन की खरीदारी करना लाभकारी रहेगा। लेकिन किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलना होगा। खर्च बढ़ने से आपको टेंशन रहेगी, लेकिन आप मन मुताबिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।
कन्या राशि (Virgo sun sign 31 July 2024)
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। कल आपको किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। कल कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल करते समय आपकी बात बनते- बनते बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और सीनियर आपके प्रमोशन को लेकर सलाह मशविरा कर सकते हैं। अगर परिवार में किसी सदस्य से वाद विवाद चल रहा है, तो बातचीत से दूर करने की कोशिश करें।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 31 July 2024)
कल का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। आपको आसपास रहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। आप किसी के कहने पर कोई निवेश न करें। शेयर मार्केट में निवेश करने को लेकर कल का दिन बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 31 July 2024)
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। कल किसी बात को लेकर दोस्त के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा और किसी से धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। आप अपने मन में किसी के लिए ईर्ष्या द्वेष की भावना ना रखें और अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ें।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 31 July 2024)
कल का दिन धनु राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको किसी पारिवारिक संपत्ति को लेकर वाद विवाद से दूर रहना होगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर सूझबूझ से आगे बढ़ें। कल किसी बात को लेकर माताजी से आपकी कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 31 July 2024)
कल का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। कल आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करें। किसी परिचित से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया था तो उस धन के वापस मिलने में समस्या आ सकती है। आपको अपने कामों की शुरुआत करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 31 July 2024)
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसके साथ ही कल आपके सोचे समझे काम भी पूरे होंगे। कल आप किसी नये मकान और वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। कल अपनी इनकम और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 31 July 2024)
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। बिजनेस करने वालों को कल कुछ उलझनों की वजह से कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है, तो वह बढ़ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करें और अपनी वाणी व व्यवहार को संयमित रखें।