/hindi-news-club/media/media_files/XQMfeWdROQhjmENsm3QP.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : कल शनिवार 10 अगस्त का दिन कई राशियों के लोगों के लिए सकारात्मक व फलदायी रहेगा। ग्रह चाल की दृष्टि से कल का दिन कई राशि के लोगों के लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कारोबार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए संभलकर चलने की जरूरत है। नौकरीपेशा व पढ़ाई कर रहे लोगों को तरक्की मिलेगी। कुछ राशि वालों को एकतरफ जहां मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, वहीं कुछ राशि (Horoscope Tomorrow) के लोगों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता के नए द्वार खुलेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 10 अगस्त का दिन (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)चिंता और परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को सामूहिक रूप से सुलझाने के बजाय आपस में निपटाएं। दूसरे आपकी राज की बातें पता चलने पर फायदा उठा सकते हैं। आपके साथ कोई साजिश रच सकता है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहें। आपको बड़ी सदस्यों की सलाह मानना फायदा दे सकती है। हालांकि उसमें स्व विवेक से काम लेना बहुत जरूरी है। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। इसमें आपका धन को सोचकर व्यय करें।
वृषभ राशि
10 अगस्त का दिन वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Kal Ka Rashifal) के लोगों के लिए मान-सम्मान में बढ़ोतरी करने वाला है। परिवार की बात किसी से साझा करना आपके लिए सही नहीं है। विरोधी इस बात का पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस समय उन्हें कोई मौका न दें। परिवार के सदस्यों को समय देने से उनके साथ संबंध और मधुर होंगे। आपकी संतान के मन में कुछ उलझनें रहने के कारण उन्हें परेशानी रहेगी। ऐसे में आप उनसे अपने अनुभव साझा करें व हालात से लड़ना सिखाएं।
मिथुन राशि (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)
मिथुन राशि के लोग कल कोई नया काम करने जा रहे हैं तो इससे पहले ऐसे कार्यों के पूर्व के परिणाम जरूर जान लें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया तो वह और भी भारी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य का आपसे मन-मुटाव हो सकता है। इसे समय रहते खत्म कर लेना आपके हित में रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अपनी मनमर्जी चलने से बचना होगा नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। अपने निजी मामलों में किसी दूसरे का इंटरफेयर भारी पड़ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बाहरी यात्रा के प्लान (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)को टालना सही साबित हो सकता है। फिलहाल अपने कार्यों को सुचारु रूप से निपटाते रहेंगे तो सही है। 10 अगस्त को आपको मित्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपने निर्णय लेने की क्षमता से आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। शिक्षा के मामले में नया निर्णय न लें। अब आप जिस दिशा में जा रहे हैं वह आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है। इसमें आपको सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन धन संपत्ति में बढ़ोतरी (Singh Rashi Kal Ka Rashifal) करने वाला है। लेन-देन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। किसी नए कारोबार व नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको पत्नी व परिवार की राय जाननी होगी, नहीं तो इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने किसी मित्र के लिए रुपयों का प्रबंध करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal) के जातकों के लिए कल का दिन कई नए संदेश लाएगा। आत्मनिर्भर बनना आपके लिए सुखद व फायदेमंद रहेगा। रोजगार के मामले में आप नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आपको नजदीकी व दूर के जानकारों को रुपयों के लेन-देन से बचना होगा। इसमें विश्वासपात्र भी धन वापस करते समय आनाकानी कर सकते हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको आजीविका संबंधी किसी काम में यदि कोई समस्या आ रही थी तो वह दूर हो सकती है। बच्चों व परिवार के लिए आपको समय देने की जरूरत है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग कल सजग रहकर कार्य करें। हालांकि इस राशि के लोगों के लिए कल का दिन सामान्य रहने वाला है। शुभ कार्यों के लिए यह दिन भी शुभ (Tula Rashi Kal Ka Rashifal) है। ग्रह प्रवेश, नया घर खरीदना, वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप कोई निवेशक सोच विचार कर करें, व्यर्थ के खर्चों से बचें। आपको परिजनों के विश्वास को जीतना होगा। अपने घरेलू कामों को लेकर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। सामूहिक व धार्मिक कार्यों में इस राशि के लोगों के शामिल होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन सकारात्मक परिणाम (Vrishik Rashi Kal Ka Rashifal) लेकर आएगा। आप किसी दूसरे के वाद विवाद में ना पड़ें तो ही अच्छा है। आपका कई दिन से रुका हुआ धन वापस आएगा। इसके अलावा कोई अन्य रुका हुआ काम है तो वो भी पूर्ण होने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रिश्तेदारी में चल रहा विवाद खत्म होगा। इसमें आपकी भूमिका को अलग ही रखें तो बेहतर है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को 10 अगस्त को व्यापार में संभलकर (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal) चलने की जरूरत है। कल का दिन आपके लिए आर्थिक नुकसान वाला साबित हो सकता है। आप किसी बात को लेकर परिवार के वरिष्ठ जनों से न उलझें। विरोधी हावी होने की फिराक में रहेंगे। आपको कल अधिक संयम व विवेक से काम लेने की जरूरत है। आपके व्यवसाय में धन के डूबने की संभावना है, इसलिए आप कोई भी निर्णय काफी सोच समझकर लें। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो सुखद रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि में कल सफलता के कई योग (Makar Rashi Kal Ka Rashifal) बन रहे हैं। 10 अगस्त का दिन व्यस्तता में बीतेगा। घरेलू कार्यों में खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा अन्य खर्चे भी होने की संभावना है। अपने बजट के अनुसार ही रुपये खर्च करना सही रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पढ़ाई कर रहे लोगों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पहले से चले आ रहे किसी पारिवारिक विवाद के सुलझने के आसार हैं। इस स्थिति में आपको अधिक स्पष्ट रहने की जरूरत है। किसी परिचित की बातों में आने से आपको बचना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal) सकारात्मक प्रभाव वाला रहेगा। मित्र व सगे संबंधियों से किसी पारिवारिक मामले में नाराजगी हो सकती है। आपको परिवार के लोगों से संबंधों में मधुरता लाने की जरूरत है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए मंगलकारी सिद्ध हो सकता है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आने का प्लान कर रहे हैं तो यह सही समय है। ग्रह प्रवेश के अलावा आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो इसमें पत्नी का सहयोग मिलेगा। उनसे राय-मशविरा जरूर कर लें। परिवार के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में चर्चा जरूर कर लें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)का दिन संघर्ष और चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यावहारिक तौर पर आपको संभालना होगा। सेहत को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से संबंधों में मधुरता लाने की जरूरत है। कारोबार के क्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने की जरूरत है। धार्मिक मामले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यर्थ खर्चों से आपको बचने की जरूरत है।