/hindi-news-club/media/media_files/BOrkGaKlXXUqKdjUhkwz.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल ग्रह परिवर्तन के कारण बन रहे योग की वजह से कई राशि के जातकों को (Horoscope Tomorrow) उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कल मेष राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिलने से बेहद खुशी होगी। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें कल का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 28 July 2024)
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा । आपको व्यवसाय में परिवर्तन करने से परहेज करना होगा। आपका कोई चलता हुआ काम रुक सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी। किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने की वजह से मन खुश रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 28 July 2024)
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल आपको जोखिम भरे काम करने से परहेज करना होगा। किसी बात को लेकर चल रही टेंशन दूर हो सकती है। जीवनसाथी के मनमर्जी चलाने को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिस कारण रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको गलती करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 28 July 2024)
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा। आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको संतान की संगति की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक सदस्यों को सलाह दे सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए सहयोगियों से बातचीत करनी होगी। किसी मित्र की याद सता सकती है।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 28 July 2024)
कल का दिन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आय के नये स्रोत मिलेंगे। ससुराल वालों से कोई लेनदेन ना करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपनी आय के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 28 July 2024)
कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल आप परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमा सकते हैं। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। भाई-बहनों से किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा न करें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo sun sign 28 July 2024)
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति के मामले में बेहतर रहेगा। आपका मनमाना आचरण दिक्कत पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों से परेशान रहेंगे। इसलिए आप थोड़ा सतर्क रहें। आप दोस्त के साथ किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बात कर सकते हैं। कोई नया वाहन घर ला सकते हैं।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 28 July 2024)
कल का दिन तुला राशि वालों के लिए तनाव भरा रहेगा। परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलकर अपनापन लगेगा। आप अपने छोटे-छोटे कामों को लेकर परेशान रहेंगे और किसी संपत्ति की प्राप्ति की योजना बना सकते हैं। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 28 July 2024)
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कामों में रुकावटें लेकर आएगा। आप आज मां-बाप के लिए कोई सरप्राइज ला सकते हैं। अगर आपके कामों में रुकावट आए, तो धैर्य से काम लें। बिजनेस करने वालों को पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले राजनीति से दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 28 July 2024)
कल का दिन धनु राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको नुकसान हो सकता है। किसी परिजन की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो तो बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। आपको अपनी इनकम और खर्च में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 28 July 2024)
कल का दिन मकर राशि वालों के लिए नुकसानदायक रहेगा। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। नया वाहन खरीदने का प्लान है तो कुछ दिन रुक जाएं। आप इस सप्ताह किसी सहयोगी से अपने मन की बात कह सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी के कहे अनुसार निर्णय लेने से बचना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 28 July 2024)
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा। मन में किसी बात को लेकर ईष्या न रखें। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 28 July 2024)
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ा काम हाथ लगने से मन खुश होगा। मन में कुछ कामों को लेकर उधेड़बुन रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य को नई नौकरी मिलने से पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद बातचीत के जरिये दूर होगा।